नेशनल हाइवे पर मिला हिरण का शव...

नेशनल हाइवे पर मिला हिरण का शव...

पलामू। डालटनगंज-रांची एनएच 39 पर सदर थाना क्षेत्र के लहलहे पोलपोल में भारत पेट्रोल पंप के समीप एक हिरण का शव मिला। अज्ञात वाहन के धक्के से हिरण की मौत होने की संभावना जतायी गयी है। घटना शनिवार शाम की है। हिरण का शव सड़क पर पड़ा हुआ था। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने इस संबंध में जानकारी दी। वन विभाग को भी सूचना देने की बात कही गयी है।  घटना को लेकर चर्चा है कि किसी अज्ञात वाहन ने हिरण को टक्कर मारी और फरार हो गया। यह भी चर्चा है कि भागने के क्रम में फोरलेन के फ्लाइओवर से हिरण ने छलांग लगा दी। उंचाई से गिरने के कारण उसकी मौत हो गयी। हालांकि पुष्ट जानकारी अबतक नहीं मिली है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं मामले की जानकारी ली। स्थानीय वन सुरक्षा समिति को हिरण के शव की देखभाल में लगाया गया है। वन विभाग के पहुंचने पर पोस्टमार्टम के बाद हिरण के शव को दफनाया जाएगा।

-

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां