मप्र कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावाें काे मिल सकती है मंजूरी

मप्र कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावाें काे मिल सकती है मंजूरी

भाेपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज (मंगलवार काे) मंत्रालय में कैबिनेट बैठक होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक दोपहर तीन बजे मंत्रालय में होगी।

कैबिनेट बैठक का केंद्रबिंदु किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी ऐतिहासिक योजना ‘अन्नदाता मिशन’ हो सकता है। अन्नदाता मिशन को लागू करने के लिए आज बैठक में एजेंडा रखा जाएगा। यह मिशन राज्य के किसानों को आत्मनिर्भर और समर्थ बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है। योजना में किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं की क्रियान्वयन के लिए विभागीय अधिकारियों की समिति बनाई जाएगी। फसल बीमा योजना को और प्रभावशाली बनाने के लिए नई पहल और प्रावधानों पर चर्चा। राज्य की सिंचाई क्षमता में वृद्धि के लिए अतिरिक्त संसाधनों और योजनाओं का खाका। किसानों को सस्ती और समय पर कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के लिए नई रणनीति। कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे भी बैठक में उठ सकते हैं, जिनमें वेतन, स्थानांतरण नीति और सेवा शर्तों से जुड़े विषय प्रमुख हो सकते हैं।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

स्काउट गाइड कब बुलबुल की गतिविधियों को मिले विस्तार - उमाकांत शुक्ल स्काउट गाइड कब बुलबुल की गतिविधियों को मिले विस्तार - उमाकांत शुक्ल
बस्ती (मुंडेरवां) - स्काउट गाइड कब बुलबुल की गतिविधियों को जरूरत है कि और विस्तार मिले और गतिविधियों का नियमित...
धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयन्ती
5 मई तक चलाएगा महिला कल्याण विभाग ऑपरेशन मुक्ति अभियान
राज्यपाल रमेन डेका से जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात
दबंगो ने गिरा दिया दीवाल, पिलर, अधिकारियों से लगाया न्याय की गुहार
अक्षय तृतीया में बाल विवाह के खिलाफ आगे आएंगे धर्मगुरु
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकालकर दी पहलगाम मृतकों को श्रद्धांजलि