बारिश से छत्तीसगढ़ में लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत

बारिश से छत्तीसगढ़ में लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच पिछले दो दिनों में हुई बारिश और ओला वृष्टि से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में राहत है। रायपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरबा और कवर्धा जिले में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। आज (मंगलवार) भी मौसम विभाग ने बारिश, अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना जताई है। साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है, यह सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रहेगा। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान रायपुर में 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, प्रदेश में आज यानी 29 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।वहीं कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात और ओलावृष्टि होने की संभावना है। बीते 24 घंटे में बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। पेंड्रारोड में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री रहा।अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री दर्ज किया गया।जगदलपुर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री रहा. वहीं दुर्ग और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

स्काउट गाइड कब बुलबुल की गतिविधियों को मिले विस्तार - उमाकांत शुक्ल स्काउट गाइड कब बुलबुल की गतिविधियों को मिले विस्तार - उमाकांत शुक्ल
बस्ती (मुंडेरवां) - स्काउट गाइड कब बुलबुल की गतिविधियों को जरूरत है कि और विस्तार मिले और गतिविधियों का नियमित...
धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयन्ती
5 मई तक चलाएगा महिला कल्याण विभाग ऑपरेशन मुक्ति अभियान
राज्यपाल रमेन डेका से जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात
दबंगो ने गिरा दिया दीवाल, पिलर, अधिकारियों से लगाया न्याय की गुहार
अक्षय तृतीया में बाल विवाह के खिलाफ आगे आएंगे धर्मगुरु
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकालकर दी पहलगाम मृतकों को श्रद्धांजलि