एक राष्ट्र एक चुनाव और अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर जन जन तक पहुंच रही युवा मोर्चा- चन्दन नारायन

एक राष्ट्र एक चुनाव और अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर जन जन तक पहुंच रही युवा मोर्चा- चन्दन नारायन

सुल्तानपुर। भाजपा युवा मोर्चा में इन दिनों गजब का उत्साह है। जिला अध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जनपद के 26 मण्डलों में बूथ स्तर तक जाकर एक राष्ट्र एक चुनाव की आवश्यकता और महत्व के विषय में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। एक तरफ मोर्चा के कार्यकर्ता मण्डल के अंतर्गत आने वाले बूथों पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर आगामी चुनावों की व्यूह रचना तैयार कर रही हैं, वही दूसरी ओर जनपद के पांच विधान सभाओं में मोटर साइकिल रैली के माध्यम से मोदी सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का विधिवत प्रचार प्रसार कर रही है। भाजपा की आगामी योजनाओं में शुमार इस महत्वपूर्ण अभियानों की कमान खुद युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह ने संभाल रखी है। वह लगातार मण्डल और विधान सभाओं के कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद कर रहे हैं। वहीं विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम के संयोजक नियुक्त किए हैं। इसौली विधानसभा में शौर्य वर्धन सिंह के नेतृत्व में तथा कादीपुर में सर्वेश मिश्रा के नेतृत्व में आज बाइक रैली संपन्न हुई अन्य विधान सभाओं में अगले दिन गौरव मौर्या, अभिनव सिंह व अंकुर तिवारी के संयोजन में रैली का कार्यक्रम होना है। इसी प्रकार एक देश-एक चुनाव कार्यक्रम अंश द्विवेदी, सुधांशु सिंह, सचिन पाण्डे, सर्वेश मिश्रा, शानू सिंह, आकाश शर्मा, अमोद सिंह, ऋषभ वर्मा आदि विधान सभा स्तर पर लगाये गए हैं। एक देश एक चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक युवाओं को जागरूक करना युवा मोर्चा की प्राथमिकता बनी हुई है जिसमें सभी मण्डल अध्यक्ष युद्ध स्तर पर पार्टी के अगले लक्ष्य को भेदने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

Tags:  

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां