महानगर अध्य्क्ष के नेतृत्व में हुआ भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन

महानगर अध्य्क्ष के नेतृत्व में हुआ भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन

 


फ़िरोज़ाबाद, प्रदेश व केन्द्र नेतृत्व के आवाहन पर फिरोजाबाद विधान सभा का सक्रिय कार्यकर्त्ता सम्मेलन भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुआ 
 जिसने मुख्य अतिथि भाजपा ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष टी. एन. अग्रवाल व विशिष्ठ अतिथि निवर्तमान जिलाध्यक्ष  भानु महाजन एवं ब्लॉक प्रमुख डॉ लक्ष्मी नारायण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष डा० एस. पी. लहरी  रहें।

 इस अवसर पर मुख्य अतिथि टी. एन. अग्रवाल  ने कहा की भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को एक सूद्रढ़, समृद्ध, एवम शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिये कृत संकल्पित है। भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय एवं लोकहितो के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज दी की और भारतीय राजनीतिको को नये आयाम दिये,आज तीन दशक के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है। तथा भारी बहुमत से भाजपा नीत राजग सरकार केन्द्र में विद्यमान है। आज भी देश में राष्ट्रीय अखण्डता के मुद्दे उठाना प्रथकताबाद से जूझना से एवं इस निमित्त समाज को निरन्तर जाग्रत करने का काम भाजपा कर रही है।

विशिष्ठ अतिथि भानु महाजन निवर्तमान अध्यक्ष आगरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज 45 साल बाद पार्टी केन्द्र के अलावा 20  से अधिक राज्यओ में सत्ता में है, या अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार चला रही है। भारतीय लोकतन्त्र की भीड़ में बहुत सारे दल विचरण कर रहे हैं, लेकिन भाजपा अकेली ऐसी राष्ट्रीय पार्टी है। जिसे विचारधारा और पॉलिटिक्स के आधार पर अलग से पहचाना जाता है, भाजपा के पास कुछ ऐसा है ,जो बाकि दलों के पास नहीं हैं।           
डा. लक्ष्मी नारायण यादव ने कहा कि भारत के गत 11 वर्ष अनेक विशिष्ट परिवर्तन तथा चुनौतियां से भरे गुजरे है, मोदी सरकार ने जन धन योजना के अंतर्गत 52 करोड़ से अधिक खाता खोले गये, साथ ही दुनिया की सब से बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत ने करोड़ों गरीबों को स्वास्थ्य खर्च की चिंता से मुक्त कर दिया प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में सस्ती दवाओं के मिलने से गरीबों को मृत्यु के जाल में जाने से रोक दिया। उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में 52 मेडिकल कॉलेज का बनाना मोदी  की दूरदर्शिता का सुखद परिणाम है। महिलाओ को होने वाली दिक्कतों को देखते हुये उज्ज्वला योजना का लाभ  देकर पारम्परिक ईंधन से महिलाओं को होने वाले नुकसान से निजात मिली मुद्रा योजना के दौरान 65 प्रतिशत महिला उद्यमी को लोन प्रदान किये जिससे कि 8 करोड़ महिला उद्यमी के आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त्र  हुआ।                       
महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्याबाद देते हुये कहा कि 1974 में अहंकारी कांग्रेस ने संविधान के साथ छेड़छाड़ कर आपातकाल लगाया। जिससे लोकतन्त्र खतरे में आया और कांग्रेस का खात्मा हुआ,  भाजपा को मजबूत करने में अटल बिहारी बाजपेई और लालकृष्ण आडवाणी  सहित असंख्य समर्पित कार्यकर्ताओं की अहम् भूमिका रही है। आगे चलकर 1980 में अंधेरा छटेगा सूरज  निकलेगा कमल खिलेगा के उद्‌घोष के साथ भाजपा का उदय हुआ आज हम अपनी पंच निष्ठा कार्य पद्धति समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर 2 सासदों से बढ़कर  आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। अतः आप सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। एवं सम्मेलन के समापन की घोषणा करता हूँ।            कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता नानक चंद अग्रवाल सांसद प्रत्याशी विश्वदीप सिंह तथा पूर्व जिला अध्यक्ष क्रमशः कन्हैया लाल गुप्ता, सुनील शर्मा, अनिल भारद्वाज, बी. एल. वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा पूर्व विधायक, डॉ राम कैलाश यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, मक्खनपुर चेयरमैन गीता दिवाकर, विष्णु सक्सेना, शैलेंद्र गुप्ता, शालू ,दीपक गुप्ता कालू, अंकित तिवारी ,आकाश गुप्ता, विनोद पचोरी ,महेंद्र बंसल, केशव फौजी ,आनंद अग्रवाल, प्राचीर सेठ सत्यवीर गुर्जर, लायक सिंह, देश दीपक गुप्ता, गौतम कुशवाहा ,उल्लास गर्ग, कमल दिवाकर ,राजेश झा, विपिन गुप्ता, मनीष राहुल, अनवर विशाल, विवेक अग्रवाल आदि कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Tags:  

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां