डॉ विनोद कुमार सिंह बने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य
डॉ विनोद कुमार सिंह का शिक्षा सेवा आयोग का सदस्य बनना जनपद के लिए गौरव का विषय
सुल्तानपुर। डॉ विनोद कुमार सिंह उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के सदस्य बनाए गए। संप्रति डॉ विनोद कुमार सिंह, साकेत महाविद्यालय अयोध्या में भौतिक विज्ञान विषय में प्रोफ़ेसर के पद पर सेवारत हैं। डॉ सिंह इसके पूर्व रतनसेन पीजी कॉलेज बांसी, सिद्धार्थ नगर में प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, प्रयागराज में माननीय सदस्य के पद पर कार्यरत रहे।
सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा और व्यवसायिक पाठ्यक्रम के अध्यापन हेतु शिक्षक और उक्त शिक्षण संस्थानो के संचालन हेतु प्रधानाचार्य और प्राचार्यों के चयन के लिए नया आयोग गठित किया गया जो उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज में हैं। डॉ विनोद कुमार का उक्त शिक्षा सेवा चयन आयोग में सदस्य पद हेतु चयन हुआ है।
बताते चले की डॉ विनोद कुमार सिंह सुल्तानपुर जनपद के मूल निवासी है जिनकी पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की है। संप्रति डॉ सिंह महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के माननीय राज्यपाल द्वारा नामित एकेडमिक काउंसिल के सदस्य और सुल्तानपुर के प्रतिष्ठित संस्थान महात्मा गांधी स्मारक इंटर कालेज, सुल्तानपुर के प्रबंधक भी हैं। डॉ सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन विद्या भारती के बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष भी हैं। और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अन्य अनुषांगिक संगठनों में महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन भी कर चुके हैं।
डॉ विनोद कुमार सिंह के पिता बाबू शुभ नारायण सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता और विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष रह चुके हैं साथ ही साथ जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान महात्मा गांधी स्मारक इंटर कालेज सुल्तानपुर और राणा प्रताप पीजी कालेज,सुल्तानपुर के प्रबंधक भी रहे हैं।
प्रधानाचार्य महेश कुमार सिंह ने कहा की डॉ विनोद कुमार सिंह का शिक्षा आयोग के सदस्य के रूप में चयन होना जनपद और विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। डॉ सिंह के आयोग के सदस्य के रूप में चयन होने पर महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, सुल्तानपुर के शिक्षक डॉ अजय कुमार सिंह, विचित्रवीर सिंह, विवेक विक्रम सिंह, वैभव रघुवंशी, लाल रत्नाकर सिंह, तुलसीराम यादव, रमेश कुमार वर्मा, पवन सिंह, अशोक कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, दीपक सिंह, दिलीप सिंह, देवेश मिश्रा, अरविंद सिंह, संजय सिंह, सुनील सिंह, डॉ अंबरीश सिंह, रमेश प्रजापति, श्यामलाल, आलोक विक्रम, उपकार श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, मधुलिका सिंह, किरन वर्मा, रोहन, बब्बन, राजेश कनौजिया, अशोक कुमार, सुरजीत, मो अशहद, मो शमीम, सुभाष, अंजनी श्रीवास्तव, बलराम, राजनाथ , अखिलेश तिवारी, विपिन कुमार मिश्र, धर्मेंद्र पांडे, सर्वदीन पाण्डेय, छोटेलाल, सुभाष, राजेश कनौजिया, मनोराम, माधवराम, रामप्रकाश, अंकित वर्मा, केशरी, सुनील, दिनेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, अशोक कुमार, रोशन लाल, सुनील कुमार, ऋषि सिंह, रमेश चंद्र आदि ने खुशी व्यक्त की।
टिप्पणियां