यूपी: प्रदेश के इन 45 जिलों में आज लू का अलर्ट

कानपुर कल रहा सबसे गर्म, जारी हुए दो दिन के पूर्वानुमान

यूपी: प्रदेश के इन 45 जिलों में आज लू का अलर्ट

कानुपर। उत्तर प्रदेश के पूरब और पश्चिम दोनों संभागों में रूखे व गर्म हवा के थपेड़ों और तीखी धूप ने लोगों को बेहाल कर रखा है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के 26 जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।  वहीं 44 डिग्री सेल्सियस के साथ कानपुर प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। इस बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के लगभग 45 दिनों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
 
बृहस्पतिवार को प्रदेश में चल रही पछुआ की रफ्तार मद्धिम पड़ी। हालांकि पछुआ ने हवाओं में मौजूद नमी को बेहद कम कर दिया जिसके असर से धूप की तल्खी बढ़ी है और गर्मी ने दोबारा जोर पकड़ा है।
 
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिन प्रदेश के पूर्वी, दक्षिणी और बुंदेलखंड के इलाकों में हीटवेव की परिस्थितियां बन रही हैं। 26 अप्रैल के बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में तात्कालिक तौर पर बदलाव देखने को मिलेगा।
 
इन जिलों में है उष्ण-लहर (लू) होने की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।
 
पारा होने लगा बेलगाम, बृहस्पतिवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन
राजधानी में रूखी हवाओं और तेज धूप संग दिन का पारा बेलगाम होता नजर आया और 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। धूप की तल्खी की वजह से लोगों ने बाहर निकलने पर सर पर आंचल या अंगोछे का सहारा लेना पड़ा। हालांकि पछुआ की वजह से रात के बढ़ते तापमान पर थोड़ी रोकथाम रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार को तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है।
 
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस के सूचकांक तक पहुंचने के संकेत हैं। अगले दो-तीन दिन तक दिन के तापमान में बढ़त के बाद सोमवार से पारे में स्थिरता के आसार हैं। इस बीच रात के तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री की बढ़त के साथ 41.8डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 1 डिग्री की गिरावट के साथ 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
 
 
 
Tags: Wather UP loo

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज मुख्यमंत्री साय रायपुर और जशपुर जिले के कार्यक्रमाें में हाेंगे शामिल आज मुख्यमंत्री साय रायपुर और जशपुर जिले के कार्यक्रमाें में हाेंगे शामिल
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (शुक्रवार) राजधानी रायपुर में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वे...
हरी खाद से बढायें मिट्टी की उर्वरा शक्ति: डाॅ आशीष राय
Atiq brother in law appeal in HC गैंगस्टर एक्ट के मामले में राहत को अतीक के बहनोई ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव नेदी शुभकामनाएं
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में निकाला  कैंडल मार्च 
पहलगांव हमले के बाद हाई अलर्ट पर सहारनपुर पुलिस
अमेरिका ने रूस को दी चेतावनी