आज का राशिफल 25 अप्रैल 2025 :ईस राशि के जातकों के सामने विपरीत परिस्थिति निर्मित होगी
मेष
घर की साज-सजावट में धन खर्च कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।कारोबार में बड़ा लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है। पैतृक व्यवसाय कर रहे लोगों की आय बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय पक्ष में आ सकता है।
वृषभ
परिजनों के द्वारा अपमानित होना पड़ सकता है। नकारात्मक पक्ष को समझें और उसे नियन्त्रित करने का प्रयास करें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। अनावश्यक विवादों से दूर रहें। विदेश में रहने वाले लोगों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन
रिटेल कारोबार में तेजी का माहौल रहेगा। व्यावसायिक यात्रा से लाभ मिलेगा। योग्यता के अनुरूप काम करके आत्मसन्तुष्टि का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन दूर होगी। आपके काम में स्थिरता रहेगी।
कर्क
। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। जॉब में बदलाव के मौके मिल सकते हैंगूढ़ विद्याओं के प्रति आकर्षित रहेंगे। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। अपने गुस्से पर नियन्त्रण रखें। छोटी-छोटी बातों पर त्वरित प्रतिक्रिया आपकी छवि के लिये नुकसानदेह हो सकती है।
सिंह
मन व्यथित हो सकता है। कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।बदलते मौसम को लेकर स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी इच्छाओं को दूसरों पर थोपने का प्रयास न करें।
कन्या
प्रबन्धन सम्बन्धी कार्यों से जुड़े लोगों को बेहतरीन लाभ मिलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक तनाव दूर होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। घर की साज-सजावट में काफी ध्यान देंगे। मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
तुला
बेवजह की बातों को तूल देने से बचें। जीवनसाथी के साथ चर्चा करने से काफी समस्याओं का समाधान हो जायेगा। काम में स्थिरता बनी रहेगी। दैनिक वेतन भोगियों की आय में वृद्धि हो सकती है। शत्रु पक्ष आपका नुकसान पहुँचाने को लेकर तत्पर रहेगा।
वृश्चिक
प्रेम सम्बन्धों में थोड़ी सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में नये मित्र बन सकते हैं। लापरवाही बड़ी परेशानी को आमन्त्रण दे सकती है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। लेकिन शाम का समय मनोरंजन में बितायेंगे।
धनु
कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है। कारोबार को लेकर अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य ले लें। रक्तचाप के रोगियों को तनाव से बचना चाहिये। विरोधी आपकी छवि को बिगाड़ने में लगे रहेंगे। कुसंगति से आपको बचना चाहिये।
मकर
करियर के कई विकल्प सामने आयेंगे। दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिये काफी बेहतरीन है। जीवनशैली काफी अनुशासित रहेगी। किसी मीटिंग को लेकर योजना बना सकते हैं। फाइनेन्स को लेकर समस्या का समाधान हो जायेगा।
कुंभ
दूसरों के मामले में सलाह सोच-समझकर दें।आत्मविश्वास जागृत होगा। शरीर में आलस्य का अनुभव कर सकते हैं। नयी विधा सीखने के लिये तत्पर रहेंगे। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं।
मीन
किताबें पढ़ने और साहित्य आदि को भी समय देंगे। लाभ मिलेगा। बच्चे अपने करियर को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। प्रेमी कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। दिन की शुरुआत में कार्य की अधिकता रहेगी।
पं सुभाष पाण्डेय
टिप्पणियां