सबसे अधिक समय तक एसपी रहीं आस्था मोदी, अब सिद्धांत जैन होंगे नए एसपी

सबसे अधिक समय तक एसपी रहीं आस्था मोदी, अब सिद्धांत जैन होंगे नए एसपी

फतेहाबाद। जिले में सबसे लंबे समय तक एसपी रहीं आस्था मोदी का अब हरियाणा सरकार ने ट्रांसफरकर दिया है। उन्हें कैथल ट्रांसफर हो गया है। अब उनके स्थान पर डबवाली पुलिस जिला के एसपी सिद्धांत जैन को फतेहाबाद का एसपी नियुक्त किया गया है। दरअसल, आस्था मोदी ने 30 जुलाई 2022 को बतौर एसपी फतेहाबाद की कमान संभाली थी। उनका कार्यकाल 2 साल 8 महीने 22 दिन का रहा है। इससे पहले किसी भी एसपी का यहां इतना लंबा कार्यकाल नहीं रहा। आस्था मोदी से पहले आईपीएस सौरभ सिंह का फतेहाबाद में बतौर एसपी लंबा कार्यकाल रहा था। साैरभ सिंह फतेहाबाद में तीन बार एसपी रह चुके हैं। हरियाणा सरकार ने सोमवार देर रात को एक बड़ा फेरबदल कर 42 आईपीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर किया है। फतेहाबाद के नए एसपी सिद्धांत जैन साल 2018 बैच के आईपीएस हैं। 18 जुलाई 1992 को जन्मे सिद्धांत जैन आईआईटी खड़गपुर से बीटेक पास हैं। बतौर एसपी उनकी डबवाली पुलिस जिला में ही पोस्टिंग हुई थी। डबवाली में नशे के खिलाफ मुहिम चलाने में आम जन को जोड़ने में सिद्धांत जैन ने काफी प्रयास किए हैं।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां