यूपी-बिहार में गर्मी के साथ रिमझिम बारिश, दिल्ली-हरियाणा-राजस्थान में चलेगी लू

यूपी-बिहार में गर्मी के साथ रिमझिम बारिश, दिल्ली-हरियाणा-राजस्थान में चलेगी लू

नई दिल्ली: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम अलग-अलग करवटें बदल रहा है। दिल्ली और आस-पास के इलाकों में लू का प्रकोप चल रहा है तो यूपी के कुछ जिलों में बारिश हो रही है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने कल के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।
 
आईएमडी का कहना है कि कल उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और आंधी की संभावना है। दक्षिणी राज्यों में गर्म और उमस भरे मौसम के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
 
दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में कल भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। यहां पारा 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, दिल्ली से सटे हरियाणा में भी लू का कहर देखने को मिलेगा। यहां भी तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। पंजाब का हाल भी हरियाणा के जैसा ही रहने वाला है।
 
राजस्थान में तपेंगे सूर्यwather
इसके अलावा राजस्थान में भी मौसम गर्म और शुष्क बने रहने की भविष्यवाणी की गई है। लेकिन यहां पारा 46 डिग्री तक जाने की संभावना है। राज्य के लिए मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के भी पूर्वी इलाकों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। यहां का तापमान अधिकतम 43 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
 
यूपी-बिहार में मिला जुला मौसम
बात करें यूपी की तो पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू का प्रकोप जारी रहने की भविष्यवाणी की गई है। जबकि, मध्य यूपी में बारिश का अनुमान जताया गया है। कुछ इसी तरह की भविष्यवाणी बिहार के लिए भी की गई है। यहां राज्य के कई इलाकों में लू का अलर्ट है तो कई जगहों पर बारिश की आशंक जताई गई है।
 
महाराष्ट्र में कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र में भी भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। नागपुर सहित विदर्भ क्षेत्र के अलावा पुणे और नासिक में भी लू के हालात रहेंगे। यहां मैक्सिमम टेंप्रेचर 42 डिग्री तक रहने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा मुंबई जैसे तटीय इलाकों में अधिकतम तापमान के 36 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।
 
उत्तर-पूर्वी राज्यों में बारिश
देश के नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों मेघालय, असम और अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की उम्मीद है। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाओं के साथ गरज और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान यह भी है कि भारी बारिश के कारण गुवाहाटी और शिलांग में बाढ़ आ सकती है।
 

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज मुख्यमंत्री डॉ यादव विभिन्न विभागों की करेंगे समीक्षा आज मुख्यमंत्री डॉ यादव विभिन्न विभागों की करेंगे समीक्षा
भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सोमवार को विभिन्न विभागों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री राजगढ़ जिले...
टोटनहम को 5-1 से हराकर लिवरपूल ने जीता 20 वां प्रीमियर लीग खिताब
आईपीएल 025 में राजस्थान रॉयल्स की हालत बेहद नाजुक,प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म
“टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025" में मुख्यमंत्री ने की प्रमुख घोषणाएं
Wather: 10 राज्यों में प्रचंड लू, कई जगह पारा 45 के करीब
पहलगाम आतंकी हमले की जांच में रूस और चीन की भागीदारी चाहता है पाकिस्तान
एमपी के मंदसौर जिले में बाइक को टक्कर मारकर कुएं में गिरी वैन, 12 लोगों की मौत