भाजपा महानगर एवं जिला की वक्फ बोर्ड संशोधित अधिनियम जन जागरण अभियान कार्यशाला का आयोजन
फ़िरोज़ाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिला व महानगर के द्वारा वक्फ बोर्ड संशोधित अधिनियम के जनजागरण अभियान के संबंध में जिला कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर की संयुक्त अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुआ
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में राहुल चौधरी क्षेत्रीय मंत्री भाजपा ब्रज क्षेत्र ने सम्बोधित करते हुऐ कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड में किये गये ऐतिहासिक संशोधनों को लेकर वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत गरीबों का हक, सिर्फ गरीबों को मिलेगा"
यह अभियान जनता के बीच पारदर्शिता, न्याय और सबके लिए समान अधिकार के संकल्प को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। पहले वक्फ बोर्ड पर भूमाफियाओं का कब्जा था, गरीब मुस्लिमों को कोई फायदा नहीं मिलता था। कार्यशाला के माध्यम से वक्फ संपत्तियों में पारदर्शिता, जनजागरण और न्यायपूर्ण व्यवस्था को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
वक्फ बोर्ड की हजारों संपत्तियाँ आज भी आमजन की पहुँच से बाहर हैं।
कार्यशाला में जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पारित यह विधेयक वक़्फ़ बोर्ड में मुस्लिम समुदाय के लिए न्याय और पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा। भाजपा आज से 9 मई तक वक्फ सुधार जन जागरण अभियान चलाएगी , मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में घर-घर जाकर वक़्फ कानून की सही जानकारी दी जाएगी।
इस दौरान प्रमुख रूप से *नानक चंद्र अग्रवाल , डॉ राम कैलाश यादव , सुनील शर्मा , अरविंद पचौरी , सुशील जैन अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष, सचिन जैन , राजेश चौहान* ने विचार वक्त किये।
कार्यशाला के दौरान डॉ अमित गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी , आनन्द अग्रवाल , डॉ एस पी लहरी , हनुमन्त सिंह बघेल , मनप्रीत कीर , राघवेंद्र सिंह , केशव फौजी विष्णु सक्सेना , मुअसनत , गुलजार अंसारी , विजय जैन , राधेश्याम यादव ,अब्दुल वहीद , शाहनवाज अंसारी पार्षद, सुरेंद्र सावन झा , भगवान सिंह झा, सलीम , इमरान , मुन्नी देवी महिला मोर्चा अध्यक्ष , डॉ मधुरिमा गुप्ता , मालती घनगर , केके गाँधी , राम लड़ैती , आकाश शर्मा , अंकित तिवारी , वीरेन्द्र प्रताप सिंह , आकाश गुप्ता , सतीश चंद्र प्रजापति , रामनरेश कटारा , कैलाश ओझा , आकृति सहयोगी , सहित अन्य कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।
टिप्पणियां