अनुराग कश्यप के बयान पर बढ़ा विवाद,ब्राह्मण सभा के रमन झा ने हद में रहने की दी सलाह
अररिया । फिल्म मेकर अनुराग कश्यप के ब्राह्मणों पर दिए बयान से विवाद बढ़ गया। यह विवाद शुक्रवार को तब शुरू हुआ, जब अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक यूजर को जवाब देते हुए ब्राह्मणों को लेकर बेहद शर्मनाक बात लिखी। वहीं ब्राह्मण समाज के रमण झा ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि हाल ही मे रिलीज होने वाली फिल्म फुले पर सरकार से रोक लगाने की ब्राह्मण सभा ने मांग की हैं। उन्होंने कहा की अनुराग कश्यप फिल्म के जरिए ब्राह्मणों को अपमानित करने का काम किया है।जिसको लेकर फिल्म फुले का बहिष्कार किया जाएगा।
रमण झा ने आगे कहा की अनुराग कश्यप को अपनी हद में रहनी चाहिए, उन्हें किसी जाति व्यवस्था पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।ब्राह्मण जीवन भर लोगो को ज्ञान सिखाने में दया भाव सिखाने में और शिक्षा देने मे लगे है।उन्होंने अनुराग कश्यप से अपना बयान वापस लेने और ब्राह्मण समाज से माफी मांगने को कहा।
टिप्पणियां