मुंबई दौरा रद्द कर, मुख्यमंत्री साय दिनेश मिरानिया की अंत्येष्टि में हुए शामिल 

मुंबई दौरा रद्द कर, मुख्यमंत्री साय दिनेश मिरानिया की अंत्येष्टि में हुए शामिल 

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दो दिनों का मुंबई दौरा बीच में छोड़कर आज सुबह रायपुर पहुंचे।। मुख्यमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के दिनेश मिरानिया की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अपना मुंबई दौरा रद्द किया है। साय आज सुबह रायपुर आने के बाद मिरानिया की अंत्येष्टि में शामिल और उनकी अर्थी को कंधा दिया ।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय 23 अप्रैल को मुंबई में निवेशकों को छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति और निवेश आकर्षित करने मुंबई गए थे। उनका आज निवेशकों के साथ बैठक और मुलाकात का कार्यक्रम था। इसी दौरान कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के व्यावसायी दिनेश मिरानिया की आज अंत्येष्टि की सूचना पर वापस रायपुर आ गए।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आतंक के ख़िलाफ़ हर्ष अस्पताल में जला विरोध का मशाल आतंक के ख़िलाफ़ हर्ष अस्पताल में जला विरोध का मशाल
डॉ. बी.पी. त्यागी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, देशवासियों से एकजुट होने की अपील
एवरेस्ट फतह, बरेली का समुचित विकास कर आजमगढ पहुचे आईएएस रवीन्द्र  कुमार
गायत्री ज्ञान मंदिर के ज्ञान यज्ञ अभियान के  437वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न
मृतक आश्रितों की नियुक्ति पर लगी रोक हटी, हजारों का भला
हिन्दू महासभा त्रिदंडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हिरासत में
गरम माहौल में गलती से पाक सीमा में पहुंचा बीएसएफ जवान
जंगले पर लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी