मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जयपुर दौरे पर 

जयपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान, बोले- कांग्रेस फ्यूज बल्ब

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जयपुर दौरे पर 

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंगलवार को जयपुर दौरे पर पहुंचे। जयपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कांग्रेस को फ्यूज बल्ब बताया।

सीएम साय ने कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही संविधान बचाओ रैली पर भी अपना बयान दिया।

विष्णु देव साय ने कहा कि, कांग्रेस फ्यूज बल्ब है। पूरे देश से जनता का विश्वास इन लोगों ने खो दिया है। इसलिए ये लोग कुछ भी बोलते हैं, जिसका कोई सिर पैर नही होता है। कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही संविधान बचाओ रैली पर बोलते हुए कहा कि, इन लोगों ने तो संविधान को खतरे में डाला है।

साय ने इमरजेंसी की याद दिलाते हुए कहा कि, देश में इमरजेंसी कौन लगाया था। लोकतंत्र की हत्या हुई थी। गैर कांग्रेसियों को जेल में डाल दिया गया था। तो संविधान की हत्या तो उन लोगों ने की थी। ये लोग कई बार अपने स्वार्थ के कारण संविधान में संसोधन भी करते रहे। ऐसे लोग जो खुद संविधान को अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करते हैं, ऐसे लोगों के लिए संविधान बचाओ रैली अच्छा नहीं लगता। पूरे देश में कांग्रेसियों द्वारा चलाई जा रही संविधान बचाओ रैली को भाजपा ने नाटक बताया है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया
    फ़िरोज़ाबाद, जिला ब्राह्मण महासभा पंजीकृत  द्वारा अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रामलीला मैदान स्थित कार्यालय परशुराम शिविर में
ट्रक-बाइक की भिड़ंत के बाद लगी आग, युवक जिंदा जला, गर्भवती पत्नी झुलसी
झुंझुनू में कपड़ा कारोबारी का बेटा स्विमिंग पूल में डूबा
जेसीबी ने बाइक को टक्कर मारी, युवक की मौत, साथी घायल
कार और ट्रक में भिड़ंत, 16 वर्षीय किशोर की मौत, तीन अन्य घायल
अपेक्षाकृत कार्य नहीं करने पर यूपी रेरा के बारह कर्मचारी बर्खास्त
सर्राफा दुकान से दिनदहाड़े सोने चांदी से भरा बैग ले भागे बदमाश