अद्विका ने यूपी स्टेट चेस चैंपियनशिप के अंडर-9 वर्ग में पाया 5वां स्थान
राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में लहराया परचम
On
देवरिया। शतरंज की बिसात पर जनपद की दो बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सीतापुर में आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट चेस चैंपियनशिप के अंडर-9 वर्ग में अद्विका ढिल्लो ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया। यह उनका पहला राज्य स्तरीय टूर्नामेंट था, जिसमें उन्होंने आत्मविश्वास और संयम के साथ खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
अद्विका ने कहा कि यह मेरा पहला टूर्नामेंट था। यहाँ मिले अनुभव से मैंने बहुत कुछ सीखा है। बताया कि ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश, विश्व शतरंज चैंपियन मैग्नस कालर्सन और कोनेरू हंपी उनकी प्रेरणास्त्रोत हैं।
अद्विका की सफलता पर उत्तर प्रदेश शतरंज संघ के अध्यक्ष ए.के. रायजादा ने हर्ष जताते हुए कहा, अद्विका जैसी बाल प्रतिभाओं का उभरना राज्य के लिए गौरव की बात है। उनका समर्पण व प्रेरणा आने वाले समय में उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला सकती है।
अद्विका, देवरिया जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं गगन ढिल्लों की सुपुत्री हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने भावुक होते हुए कहा कि यह मेरे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण व भावनात्मक क्षण है। अद्विका ने लोगों के आशीर्वाद और अपनी मेहनत से यह स्थान प्राप्त किया है। वह भविष्य में इससे भी बेहतर करे और शतरंज की दुनिया में नया मुकाम हासिल करे।
गगन ढिल्लों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अद्विका की मेहनत, लगन और खेल के प्रति उसकी गंभीरता सराहनीय है। जिलाधिकारी की छोटी सुपुत्री अव्याना ढिल्लो ने इसी प्रतियोगिता के अंडर-7 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
अद्विका और अवन्या, दोनों न केवल शतरंज में उत्कृष्ट हैं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी मेधावी छात्रा हैं। वे वर्तमान में गोरखपुर के शतरंज कोच जितेंद्र सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। जनपद के लिए यह अवसर गौरव का है कि यहाँ की होनहार बेटियाँ शतरंज जैसे बौद्धिक खेल में राज्य स्तर पर परचम लहराया है।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
23 Apr 2025 00:10:22
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा राजधानी लखनऊ के होटल सेंट्रम में आयोजित क्षमता विकास कार्यशाला के दूसरे दिन,...
टिप्पणियां