एएसपी ने किया थाना कप्तानगंज का वार्षिक निरीक्षण,दिए निर्देश

एएसपी ने किया थाना कप्तानगंज का वार्षिक निरीक्षण,दिए निर्देश

बस्ती - अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह द्वारा थाना कप्तानगंज का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, CCTNS कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, वाहन, व परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के उचित रख-रखाव हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ गोष्ठी कर लंबित विवेचनाओं को पूर्ण कर अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु समीक्षा की गयी साथ ही साथ ग्राम चौकीदारों को उनके कर्तव्यों का बोध कराते हुए शांति/सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु उनकी भूमिका/महत्ता के बारे में भी बताया गया। तदोपरान्त आगामी नवरात्रि/अम्बेडकर जयंती में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत शांति/कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष कप्तानगंज व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Tags: Basti

About The Author

Sarvesh Srivastava Picture

सर्वेष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ब्यूरो प्रमुख

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां