समाज सेवी धर्म वीर सिंह बग्गा को उप मुख्यमंत्री ने दिया गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार           

समाज सेवी धर्म वीर सिंह बग्गा को उप मुख्यमंत्री ने दिया गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार           

  अंबेडकर नगर 30 मार्च 2025। अवगत कराया गया कि वर्ष 2024- 25 के लिए ' गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार' हेतु प्रस्ताव/ आवेदन , उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद से उपलब्ध कराए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ था। जिसके क्रम में गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु जिलाधिकारी अविनाश सिंह के अनुमोदन से जनपद अंबेडकर नगर से समाजसेवी  धर्मवीर सिंह बग्गा निवासी टांडा, अंबेडकरनगर का आवेदन उत्तर प्रदेश शासन को प्रेषित किया गया था।  धर्मवीर सिंह बग्गा  मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट कार्य किया है तथा इस हेतु पूर्णतः समर्पित रहे। पिछले 20 वर्षों से 1000 से अधिक कन्यादान की सेवा, हजारों लावारिस कोविड की लाशों का अन्तित संस्कार, कोविड के समय 5 लाख लीटर होम सेनिटाइजर तथा 1 लाख शीशी हैड सेनिटाइजर, 5 हजार मास्क की फ्री सेवा,08 वर्षों से लंगर की सेवा, सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र व समाज की सेवा में समर्पित, कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य सामाजिक अपराध को रोकने इत्यादि कार्यक्रम आयोजित कर मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय, राष्ट्रीय एकता का अत्यन्त सराहनीय कार्य किया गया है। समाज सेवी धर्मवीर सिंह बग्गा का वर्ष 2024- 25 हेतु गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु आवेदन शासन द्वारा चयनित किया गया। जिन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के जन्मदिवस (5 जनवरी) के उपलक्ष्य आज दिनांक 30 मार्च 2025 को  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  द्वारा जनपद अंबेडकर नगर के  धर्मवीर सिंह बग्गा को 7 कालिदास मार्ग, लखनऊ में "गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार" व रुपए 1 लाख का नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति-पत्र  देकर सम्मानित किया गया।  समाज सेवी बग्गा जी को "गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार" से सम्मानित होने पर जिलाधिकारी  अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी  आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार वर्मा आदि अधिकारियों द्वारा शुभकामनाएं दी गई।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज मुख्यमंत्री साय रायपुर और जशपुर जिले के कार्यक्रमाें में हाेंगे शामिल आज मुख्यमंत्री साय रायपुर और जशपुर जिले के कार्यक्रमाें में हाेंगे शामिल
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (शुक्रवार) राजधानी रायपुर में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वे...
हरी खाद से बढायें मिट्टी की उर्वरा शक्ति: डाॅ आशीष राय
Atiq brother in law appeal in HC गैंगस्टर एक्ट के मामले में राहत को अतीक के बहनोई ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव नेदी शुभकामनाएं
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में निकाला  कैंडल मार्च 
पहलगांव हमले के बाद हाई अलर्ट पर सहारनपुर पुलिस
अमेरिका ने रूस को दी चेतावनी