भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजयुमो ने बाइक रैली निकाली
फ़िरोज़ाबाद, प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाल कर खुशी का जश्न मनाया, बाइक रैली का शुभारम्भ अटल पार्क से शुरू होकर सुहाग नगर भीम नगर कर्बला होते हुए लेबर कॉलोनी रामनगर चन्द्रवार गेट लोहा मंडी चौराहा, सब्जी मंडी, बजरिया , घंटाघर चौराहा, सदर बाजार होते हुए सुभाष तिराहे पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ जिलाध्यक्ष डॉ सतीश चंद्र दिवाकर विधायक सदर मनीष असीजा महापौर कामिनी राठौर एवं प्रवासी अरविंद पाराशर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। बाइक रैली के संयोजक अवनीश कुशवाहा एवं रेखाश वर्मा रहे। बाइक रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा का झंडा लगी बाइक के साथ इसमें शामिल हुए।
रैली मार्ग में कार्यकर्ताओं ने लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष महानगर डॉ. सतीश चंद्र दिवाकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश में महिला सुरक्षा को मजबूत किया है। कानून का राज स्थापित हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है।
विधायक सदर मनीष असीजा ने योगी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। मजबूत कानून व्यवस्था और सामाजिक समरसता में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि मोदी एवं योगी की सरकार गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचा रही है।
यात्रा मार्ग पर महापुरुषों की प्रतिमाएं क्रमशः अटल बिहारी वाजपेई जी पं. दीनदयाल उपाध्याय ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी , विवेकानंद , बनारसी दास चतुर्वेदी , झलकारी बाई और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया पूरे रास्ते में स्थान स्थान पर कार्यकर्ताओं का नगर की जनता ने भव्य स्वागत व पुष्प वर्षा भी की। बाइक रैली में मैं निवर्तमान अध्यक्ष राकेश शंखवार,पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, डॉ एसपी लहरी, आनंद अग्रवाल, शैलेंद्र गुप्ता शालू, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता ,राजेश झा, राहुल, विकास दिवाकर, हेमंत मित्तल, हिमांशु, संकेत ,ध्रुव, कमल दिवाकर, मनीष गौतम कुशवाहा, लाइक सिंह ,प्राचीर गुप्ता, सत्यवीर, अनार सिंह, भारत सिंह वर्मा ,सत्य प्रकाश, सुमित ,अंकुश दुबे, दीपक , अजय, बंटी कुशवाह, राहुल, नानू ,के के गांधी ,मुन्नी देवी , राम लड़ेंती , योगेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता बन्धु शामिल रहे।
टिप्पणियां