यूपी समेत 19 राज्य भीषण लू, बिहार, पूर्वी राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

यूपी समेत 19 राज्य भीषण लू, बिहार, पूर्वी राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी

नई दिल्ली। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों से लेकर मध्य, पूर्व और दक्षिण भारतीय राज्य केरल तक 19 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। अभी दो से चार दिन इन राज्यों को राहत नहीं मिलेगी, क्योंकि पारा और चढ़ने वाला है। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश हो रही है। सिक्किम में मूसलाधार बारिश के बाद जगह-जगह हुए भूस्खलन में सैकड़ों वाहनों के साथ एक हजार से अधिक सैलानी जहां-तहां फंस गए हैं। पश्चिम बंगाल में शनिवार से मौसम बदलने की संभावना है और कुछ स्थानों पर आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है।
 
30 अप्रैल तक भीषण गर्मी बनी रहने की संभावना
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर लू चल रही है। रात में भी राहत नहीं मिल रही है। राजस्थान और पंजाब के अलग-अलग इलाकों में 1 मई तक, हरियाणा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 29 अप्रैल तक लू की स्थिति बनी रह सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी लू चलेगी। इसके अलावा, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन, रायलसीमा और गुजरात में 30 अप्रैल तक भीषण गर्मी बनी रहने की संभावना है। 
 
पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में बारिश के आसार
आईएमडी के मुताबिक, मध्य क्षोभमंडल स्तर पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जम्मू-कश्मीर और उसके आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है। इसके प्रभाव से शनिवार को भी पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर बिजली गिरने का भी डर है।
 
पूर्वोत्तर में सात दिन की चेतावनी
मराठवाड़ा के उत्तरी भागों से मन्नार की खाड़ी तक और सिक्किम से दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश तक एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से अरुणाचल प्रदेश, असम और मिजोरम समेत पूर्वोत्तर के सभी सातों राज्यों में अगले सात दिनों के दौरान गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अलग-अलग जगहों पर बिजली भी गिर सकती है।
 
सिक्किम : भूस्खलन में 1,900 पर्यटक फंसे, 100 को सुरक्षित निकाला
सिक्किम में भूस्खलन के बाद चुंगथांग में जगह-जगह फंसे 1,900 से अधिक पर्यटकों में से प्रशासन ने अब तक 100 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। 1,800 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। खराब मौसम के चलते राहत और बचाव कार्य में परेशानी आ रही है। इन सभी को मंगन भेजा गया है। भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से लाचेन और लाचुंग में बंद हुई सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

 

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

कोलंबिया विश्वविद्यालय के स्नातक छात्र खलील को बिना वारंट हिरासत में लेने का खुलासा कोलंबिया विश्वविद्यालय के स्नातक छात्र खलील को बिना वारंट हिरासत में लेने का खुलासा
वाशिंगटन । फिलिस्तीन समर्थक और कोलंबिया विश्वविद्यालय के स्नातक छात्र महमूद खलील को पिछले महीने बिना किसी गिरफ्तारी वारंट के...
शहीद हवलदार झंटू अली शेख का पार्थिव शरीर बंगाल पहुंचा
वक्फ कानून को लेकर मुर्शिदाबाद में सांप्रदायिक हिंसा के बाद दो पुलिस अधीक्षकों का तबादला
जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में पति को खोने वाली सोहिनी पर उठा नागरिकता का सवाल
विदेशमंत्री ने राजदूत शर्मा से मिल पहलगाम हमले में मारे गए नेपाली युवक के प्रति संवेदना जताई
केंद्रीयमंत्री मनोहर लाल पहुंचे सिक्किम
आज ग्वालियर में रोजगार मेले का आयोजन, केन्द्रीय मंत्री सिंधिया होंगे मुख्य अतिथि