बार बार चुनाव कराये जाने से रोक लगने पर पैसे की बर्बादी बचेगी--सांसद नवीन जैन
फिरोजाबाद, महानगर द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन फिरोजाबाद क्लब लिमिटेड में आयोजित किया गया
संगोष्ठी का आयोजन मुकेश गुप्ता मामा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया संगोष्ठी का उद्देश्य भारत में एक साथ चुनाव कराये जाने की संभावना चुनौतियों और प्रभावों पर व्यापक विमर्श करते हुए जागरूक किया गया
संगोष्ठी के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने विषय की वर्तमान प्रासंगिकता और दूरगामी प्रभावों पर विचार साझा किया उन्होंने कहा 9 चुनाव होते हैं, जिसमें सरकार सोचती है, खर्च काफी होता है। प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया है। कि 90 हजार करोड़ लोकसभा चुनाव में 18 हजार करोड़ यूपी विधानसभा चुनाव में खर्च होता है अगर 5 वर्ष में एक बार चुनाव होगा तो उसका लाभ देश को ही मिलेगा पैसे की बर्बादी बचेगी पैसा विकास कार्यों में लगेगा एक राष्ट्र एक चुनाव को कैंपेन की तरह लें विकसित भारत तभी बनेगा लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए चुनावी सुधारो की आवश्यकता पर बल दिया एक राष्ट्र एक चुनाव से लोकतंत्र की नींव मजबूत होगी। , एक साथ चुनाव कराने से न केवल चुनावी खर्च में भारी कटौती होगी बल्कि चुनावी हिंसा में भी कमी आएगी ,साथ ही बार-बार लागू होने वाली आचार संहिता के कारण शासन व्यवस्था में जो बाधाएंआती हैं, वह भी दूर की जा सकेंगी।
विधायक सदर मनीष असीजा ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एक राष्ट्रीय चुनाव को लागू करने की दिशा में काम कर रही है ,देश मे सन 1951 से 1967 तक देश में एक साथ चुनाव होते थे, राजनीतिक पार्टियों की महत्वाकांक्षाओं के कारण यह व्यवस्था समाप्त हो गई ,इससे देश के विकास की गति धीमी पड़ी देश की 80% आबादी और राजनीतिक दल इस प्रस्ताव के पक्ष में है। सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों से देश की आर्थिक और प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत हो रही है, एक राष्ट्र एक चुनाव एक आंदोलन है। उन्होंने सरकार से जल्द फैसला लेने की मांग की।
संगोष्ठी को पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा ,प्राची अग्रवाल अध्यक्ष महिला शक्ति जायंट्स ग्रुप ,नीता धनगर एडवोकेट, मयंक भटनागर शिक्षा विद, विनोद पचौरी ( अध्यापक), डॉ महेश गुप्ता, डॉ रेनू गुप्ता सिरोही द्वारा संबोधित किया गया।
संगोष्ठी का संचालन डॉ एस पी लहरी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कन्हैया लाल गुप्ता रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश चंद्र दिवाकर ,नानक चंद अग्रवाल, सुनील टंडन, विश्वदीप सिंह( लोकसभा प्रत्याशी) दीपक गुप्ता कालू, शैलेंद्र गुप्ता शालू, आकाश गुप्ता, सुनील शर्मा, राधेश्याम यादव, बी एस गुप्ता, अंकित तिवारी ,पूर्व मंत्री विवेक अग्रवाल, राजीव गुप्ता चेयरमैन प्रतिनिधि शिकोहाबाद ,आनंद अग्रवाल ,विष्णु सक्सेना ,अवधेश पाठक, राजेश झा ,अनुपम शर्मा, सत्यवीर ,लायक सिंह ,देश दीपक, राजा प्राचीर सेठ, गौतम कुशवाहा, सत्य प्रकाश यादव, शिवम दीक्षित,अनार सिंह, भारत सिंह, आनंद अग्रवाल, विकास, केपी सिंह ,राहुल ,आर्यन ,प्रांशु, अनिकेत ,अवनीश, मनीष राठौर आकाश मुन्नी देवी ,राखी गुप्ता, राम लड़ेंती, लकी ,नमन आदि कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
टिप्पणियां