पलामू को छोड़ कई जिलों में गर्मी से राहत

पलामू को छोड़ कई जिलों में गर्मी से राहत

रांची। मौसम में आये बदलाव से झारखंड के पलामू जिले को छोड़ राज्य के कई इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि राज्य के सात-आठ जिलों को छोड़ अधिकांश जिलों में औसत गर्मी पड़ती है। वहीं राज्य के जिन जिलों में तापमान में कमी आने से गर्मी से राहत गिरावट मिली है उनमें जमशेदपुर में छह अप्रैल को जहां तापमान 40 डिग्री वह घटकर गुरुवार को 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह क्रमशः बोकारो में 40.1 से घटकर 38.2, चाईबासा में 39.3 से 37.4 और गोड्डा में 38.5 डिग्री से घटकर अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि पलामू जिले में मौसम में बदलाव का असर नहीं है और वहां अभी भी तापमान 40.3 डिग्री है। उल्लेखनीय है कि राज्य में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से 13 अप्रैल तक विभिन्न इलाकों में वज्रपात, गर्जन के साथ बारिश और तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने 11 से 13 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी किया है।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां