जुर्म की राजधानी बन गया है उत्तर प्रदेश - जयकरन वर्मा

यूपी की धवस्त कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन 18 को

जुर्म की राजधानी बन गया है उत्तर प्रदेश - जयकरन वर्मा

जातिवादी है मंख्यमुत्री का नजरिया - अमरेन्द्र मल्ल
बस्ती - उत्तर प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस पार्टी 18 सितम्बर (बुधवार) को मंडल मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन और ज्ञापन के माध्यम से योगी सरकार को नींद से जगाने का काम करेगी। यह बातें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं जनपद प्रभारी अमरेन्द्र मल्ल ने पार्टी कार्यालय पर प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान कही। उन्होने कहा यूपी के मुख्यमंत्री अपने मुंह से अपनी तारीफ करते नही थकते, हालात ये है कि घरों से खींचकर बेटियों संग सामूहिक दुष्कर्म और करोड़ों की डकैती जैसी दुस्साहसिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री का नजरिया जातिवादी है। आपराधिक मामलों में पिछड़ी व दलित बिरादरी के आरोपियों को गोली मारी जा रही है, और दूसरी जातियों के लोगों को सम्मानजनक तरीकों से सरेंडर कराया जा रहा है। कांग्रेस 21पार्टी 18 सितम्बर को मंडल मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर यूपी की अलोकतांत्रिक और अहंकारी योगी सरकार की आंख में आंख में डालकर सवाल पूछेगी। प्रदेश महासचिव जयकरन वर्मा ने कहा उत्तर प्रदेश जुर्म की राजधानी बन चुका है। कोर्ट, कानून की अहमियत कम होती जा रही है। महिलाओं से जुड़े अपराध हों, हत्या हो, बलात्कार हा या फिर डकैती के मामले हो यूपी रिकार्ड बना चुका है। एनसीआरबी के अांकड़े हैरान करने वाले हैं।
योगी आदित्यनाथ के संरक्षण में अन्याय का दौर चल रहा है। जनता कराह रही है। मामूली बातों में सीधे लोगों को गोली मारी जा रही है, पुलिस कस्टडी में मौतें अपना अलग रिकार्ड बना रही हैं। फर्जी एनकाउंटर से अस्थिरता और डर का माहौल है। कांग्रेस नेता जयकरन वर्मा ने कहा पहली सरकार है जिसमे सबसे ज्यादा सम्भ्रान्त व्यक्ति और परिवार डर रहा है। सत्ता पोषित अपराधों के चलते कानून व्यवस्था की हालत बद से बदतर हो चुकी है। जिस प्रदेश का मुख्यमंत्री सदन में ठोको, मिट्टी में मिला देंगे जैसी स्तरहीन भाषा बोलता हो, खुद को बुलडोजर बाबा कहलवाने में अपना सम्मान समझता हो उस प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति क्या होगी सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
कांग्रेस नेता जयकरन वर्मा ने कहा यूपी में महिलाओं पर हो रहे जुल्म व अत्याचार पर एक नजर डालें तो 2020 से लगातार आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। 2020 में यूपी में महिलाओं से जुड़े 49385 अपराध पंजीकृत किये गये थे जो 2024 में बढ़कर 65743 हो गये। इसी तरह सम्पूर्ण अपराधों पर नजर डालें तो 2020 में कुल 657925 अपराध पंजीकृत किये गये थे, जो 2024 में बढ़कर 753675 पहुंच गये। पिछले दो हफ्तों में यूपी में ऐसे अपराध कारित किये गये हैं जिनके बारे में सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हर कोई डर डर कर जी रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा योगी सरकार को कांग्रेस पार्टी के सावलों का जवाब देना होगा। मंडल स्तर पर धरना प्रदर्शन से कानून व्यवस्था नही सुधरी तो कांग्रेस के लोग सीएम आफिस घेरने से भी परहेज नही करेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक अंबिका सिंह, देवेन्द्र श्रीवास्तव, शौकत अली नन्हू, गंगा प्रसाद मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव, रामभवन शुक्ल, नर्वदेश्वर शुक्ल, डा. आलोक रंजन वर्मा, राजबहादुर निषाद, अनिल भारती, अमित सिंह, कौशल त्रिपाठी, अरूण पाण्डेय, पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Sarvesh Srivastava Picture

सर्वेष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ब्यूरो प्रमुख

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बार बार चुनाव कराये जाने से रोक लगने पर पैसे की बर्बादी बचेगी--सांसद नवीन जैन बार बार चुनाव कराये जाने से रोक लगने पर पैसे की बर्बादी बचेगी--सांसद नवीन जैन
    फिरोजाबाद, महानगर द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन फिरोजाबाद क्लब लिमिटेड में आयोजित किया
सपा के जिला कार्यालय पर पहलगाम हमले की निंदा कर मृतको को श्रद्धांजलि अर्पित की
स्कूल चलो अभियान के तहत नये बच्चों का स्कूल में कम दाखिला हुआ है--जिलाधिकारी
समुचित विकास व पारदर्शी प्रशासन ही मुख्य उदेश्य : जिलाधिकारी 
पहले दिन नए डीएम का मंडलीय जिला चिकित्सालय पर छापा
बागीचे में मिली स्कूल शिक्षिका की लाश, चार दिन से थी लापता
पौड़ी के पैठाणी व भिताई मल्ली में कार खाई में गिरी, दो की मौत...