मुख्यमंत्री ने गांव बीड मथाना में श्रीगुरु तेग बहादुर द्वार का किया उद्घाटन

धर्म और समाज की रक्षा के लिए श्रीगुरु तेग बहादुर ने न्योछावर किया था सर्वस्व: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने गांव बीड मथाना में श्रीगुरु तेग बहादुर द्वार का किया उद्घाटन

प्रदेशवासियों को श्रीगुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर दी बधाई व शुभकामनाएं

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्रीगुरु तेग बहादुर महाराज ने धर्म और समाज की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने नागरिकों से श्रीगुरु तेग बहादुर के आदर्शों, शिक्षाओं और वाणी को अपने जीवन में धारण करने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके बलिदान और त्याग की भावना को हमेशा अपने जहन में याद रखें। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को गांव बीड मथाना में श्रीगुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से श्रीगुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर श्रीगुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री सैनी ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की लख-लख बधाई देते हुए कहा कि पूरे विश्व में श्रीगुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्रीगुरु तेग बहादुर ने धर्म और समाज की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व वार दिया। आज हिन्द की चादर श्रीगुरु तेग बहादुर की शिक्षाओं, आदर्शों को अपने जीवन में धारण करने की जरूरत है। इस पावन पर्व पर बीड मथाना में श्रीगुरु तेग बहादुर की यादों को हमेशा अमिट रखने के लिए प्रवेश द्वार का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि श्रीगुरु तेग बहादुर कुरुक्षेत्र से इसी मार्ग से होते हुए लौहगढ़ पहुंचे थे। सरकार ने श्रीगुरु तेग बहादुर के साथ-साथ सभी गुरुओं की वाणी और इतिहास को संजोने के लिए कुरुक्षेत्र में भव्य और सुंदर संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री सैनी, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने गांव बीड मथाना के प्रवेश पर श्रीगुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बीड मथाना के बनवाए गए गुरु तेग बहादुर द्वार का उदघाटन किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री सैनी ने गांव के श्रीगुरुद्वारा सिंह सभा में श्रीगुरु ग्रंथ साहिबजी पर माथा टेका और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए अरदास की। इस मौके पर गुरुद्वारा सिंह सभा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरपाल सिंह और गुलजार सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सरोपा, स्मृति चिन्ह भेंट किया।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बार बार चुनाव कराये जाने से रोक लगने पर पैसे की बर्बादी बचेगी--सांसद नवीन जैन बार बार चुनाव कराये जाने से रोक लगने पर पैसे की बर्बादी बचेगी--सांसद नवीन जैन
    फिरोजाबाद, महानगर द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन फिरोजाबाद क्लब लिमिटेड में आयोजित किया
सपा के जिला कार्यालय पर पहलगाम हमले की निंदा कर मृतको को श्रद्धांजलि अर्पित की
स्कूल चलो अभियान के तहत नये बच्चों का स्कूल में कम दाखिला हुआ है--जिलाधिकारी
समुचित विकास व पारदर्शी प्रशासन ही मुख्य उदेश्य : जिलाधिकारी 
पहले दिन नए डीएम का मंडलीय जिला चिकित्सालय पर छापा
बागीचे में मिली स्कूल शिक्षिका की लाश, चार दिन से थी लापता
पौड़ी के पैठाणी व भिताई मल्ली में कार खाई में गिरी, दो की मौत...