तीन युवकों ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

गोसाईंगंज क्षेत्र का मामला

तीन युवकों ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

लखनऊ। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात तीन युवकों ने 13 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने रविवार सुबह पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक़ गोसाईंगज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात एक कार्यक्रम चल रहा था। पीड़िता उसमें शामिल होने गई थी। आरोप है कि जौखंड़ी के रहने वाले मुस्ताक, एहसान और साहिल रात में ढाई बजे पीड़िता को पकड़ लिया। उसे एक पिकप में ले गए। वहां पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह से उनके चंगुल से बचकर घर पहुंची।

पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। पीड़िता की मां ने मामले की थाने में लिखित तहरीर दी। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फारेंसिक टीम साक्ष्य एकत्र कर रही है। स्थानीय पुलिस ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

Wather: 10 राज्यों में प्रचंड लू, कई जगह पारा 45 के करीब Wather: 10 राज्यों में प्रचंड लू, कई जगह पारा 45 के करीब
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब हरियाणा समेत उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत के 10...
पहलगाम आतंकी हमले की जांच में रूस और चीन की भागीदारी चाहता है पाकिस्तान
एमपी के मंदसौर जिले में बाइक को टक्कर मारकर कुएं में गिरी वैन, 12 लोगों की मौत
बढ़ा चीतों का कुनबा, चीता नीरवा ने दिया पांच शावकों को जन्म
 कैसे बनाएं ओट्स और बेसन की ये शानदार रेसिपी?
अमेरिका के साथ ट्रेड डील में भारत कर सकता है यह डिमांड
आईपीएल 2025 के 46 वें मैच में बेंगलुरु ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया