जिलाधिकारी ने निराश्रित गौवंश आश्रय स्थलों के लिये जनपद वासियो से की अपील भूसा दान करने हेतु क्यू आर कोड किया जारी
फ़िरोज़ाबाद, प्रदेश में निराश्रित गोंवश आश्रय स्थलों के लिए भूसा बैक हेतु दान एंव क्रय के माध्यम से भूसा संग्रह किये जाने के दिशा निर्देश निर्गत है
इसी क्रम में प्रदेश व जनपद में दिनांक 15.04.2025 से 31.05.2025 तक भूसा संग्रह किये जाने हेतु अंभियान संचालित है।
जनपद फिरोजाबाद में कुल 70 स्थायी ,अस्थाई गौआश्रय स्थल संचालित है। जिसमें 60 ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित है। इस अभियान अन्तर्गत दिनांक 26.04.2025 तक कुल 14426 कुन्टल भूसा संग्रहित किया जा चुका है। जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा अधिकारी व कर्मचारियों से एक दिन का वेतन स्वेच्छा से भूसा दान हेतु दान करने की अपील की गई जिसके क्रम में एक लाख पाँच हजार रूपयें दान में प्राप्त हुये है। जिला प्रशासन सभी जनपद वासियो से अपील करता है। कि गौशालाओं में संरक्षित गोंवश के भरण-पोषण हेतु अधिक से अधिक मात्रा में भूसा, हरा चारा, राशन, दान देने हेतु सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय अथवा जिला स्तर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय पर सम्पर्क कर सकते है। तथा धनराशि के रूप में दान देने हेतु गोसंरक्षण एवं सर्वधन कोष खाता संख्या 4379655268 IFSC Code SBIN0004052 स्टैट बैंक ऑफ इण्डिया या निम्न Q.R Code में जमा करा सकते है। भूसा संग्रह अभियान में ज्यादा से ज्यादा दान कर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
टिप्पणियां