वीजा रद्द, जल्द से जल्द पाकिस्तान लौटें पाकिस्तानीः भारत

पाकिस्तान में रह रहे भारतीय भी लौटें स्वदेश

वीजा रद्द, जल्द से जल्द पाकिस्तान लौटें पाकिस्तानीः भारत

नई दिल्ली। भारत ने सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) की बैठक में लिए गए निर्णयों के बाद आज कहा कि देश में रह रहे सभी पाकिस्तानियों का वीजा 27 अप्रैल और मेडिकल वीजा 29 अप्रैल तक ही वैध रहेगा। यहां मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को अब जल्द से जल्द भारत छोड़ देना चाहिए। वहीं पाकिस्तान में रह रहे भारतीयों को जल्द से जल्द स्वदेश लौटने को कहा गया है।

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर सीसीएस द्वारा लिए गए निर्णयों के क्रम में भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल प्रभाव से वीजा सेवाएं निलंबित करने का निर्णय लिया है। भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द कर दिए गए हैं। पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे। भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को अब संशोधित वीजा की अवधि समाप्त होने से पहले भारत छोड़ देना चाहिए।

विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा करने से बचने की सख्त सलाह दी है। साथ ही वर्तमान में पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों को भी जल्द से जल्द भारत लौटने की सलाह दी है

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

एवरेस्ट फतह, बरेली का समुचित विकास कर आजमगढ पहुचे आईएएस रवीन्द्र  कुमार एवरेस्ट फतह, बरेली का समुचित विकास कर आजमगढ पहुचे आईएएस रवीन्द्र  कुमार
आमजन मे लोकप्रिय , संचालित योजनाओ पर शत-प्रतिशत अमल, भ्रष्टाचार पर अंकुश , तेजतर्रार, बेहतर प्रशासनिक क्षमता की पहचान रखते...
गायत्री ज्ञान मंदिर के ज्ञान यज्ञ अभियान के  437वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न
मृतक आश्रितों की नियुक्ति पर लगी रोक हटी, हजारों का भला
हिन्दू महासभा त्रिदंडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हिरासत में
गरम माहौल में गलती से पाक सीमा में पहुंचा बीएसएफ जवान
जंगले पर लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी
लापता युवक का शव नाली में मिला, पुलिस जांच में जुटी