भारतमाला हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा ऊंटों का काफिला, नौ की मौत

भारतमाला हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा ऊंटों का काफिला, नौ की मौत

जोधपुर। फलोदी क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 ऊंटों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भारतमाला हाईवे (गुजरात-पंजाब मार्ग) पर भोजासर क्षेत्र के लक्ष्मण नगर स्थित टोल प्लाजा के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ऊंटों के काफिले को रौंदता हुआ निकल गया। भोजासर थानाधिकारी अशोक कुमार विश्नोई ने बताया कि देर रात सड़क पार कर रहे ऊंटों के झुंड को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क पर बिखरे ऊंटों के शव देखे और पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से सुरक्षा उपायों की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भारतमाला परियोजना के शुरू होने के बाद इस मार्ग पर वाहनों की गति बेकाबू हो गई है। उन्होंने मार्ग पर पशु चेतावनी संकेतक लगाने और रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की। सूचना पर सुबह 9 बजे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाकर घायल ऊंटों का उपचार शुरू किया गया। थानाधिकारी अशोक कुमार ने लोगों की समझाइश कर जाम खुलवाया गया। इसके बाद घायल ऊंटों को हाईवे से हटाया गया और यातायात सुचारु किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

एवरेस्ट फतह, बरेली का समुचित विकास कर आजमगढ पहुचे आईएएस रवीन्द्र  कुमार एवरेस्ट फतह, बरेली का समुचित विकास कर आजमगढ पहुचे आईएएस रवीन्द्र  कुमार
आमजन मे लोकप्रिय , संचालित योजनाओ पर शत-प्रतिशत अमल, भ्रष्टाचार पर अंकुश , तेजतर्रार, बेहतर प्रशासनिक क्षमता की पहचान रखते...
गायत्री ज्ञान मंदिर के ज्ञान यज्ञ अभियान के  437वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न
मृतक आश्रितों की नियुक्ति पर लगी रोक हटी, हजारों का भला
हिन्दू महासभा त्रिदंडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हिरासत में
गरम माहौल में गलती से पाक सीमा में पहुंचा बीएसएफ जवान
जंगले पर लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी
लापता युवक का शव नाली में मिला, पुलिस जांच में जुटी