बीकानेर में अजय कुमार त्रिपाठी जीईएनसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

बीकानेर में अजय कुमार त्रिपाठी जीईएनसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

बीकानेर । उत्तर पश्चिम रेलवे में बीकानेर मंडल पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत श्री अजय कुमार त्रिपाठी सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ (जीईएनसी ) के अध्यक्ष चुने गए हैं।

त्रिपाठी के जीईएनसी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनय कुमार झा ने बताया कि हमारे लिए यह बड़े गर्व की बात है कि पहले से ही भारतीय रेलवे मजदूर संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व देख रहे संघ के एक कार्यकर्ता जीईएनसी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं।

सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ सभी केंद्रीय कर्मचारियों के महासंघों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए कर्मचारियों के हित के मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष रखने का कार्य करता है। त्रिपाठी के जीईएनसी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने से उत्तर पश्चिम रेलवे पर कार्यरत रेलकर्मियों की समस्याओं को केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय के सामने बेहतर रूप से रखा जा सकेगा।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

एवरेस्ट फतह, बरेली का समुचित विकास कर आजमगढ पहुचे आईएएस रवीन्द्र  कुमार एवरेस्ट फतह, बरेली का समुचित विकास कर आजमगढ पहुचे आईएएस रवीन्द्र  कुमार
आमजन मे लोकप्रिय , संचालित योजनाओ पर शत-प्रतिशत अमल, भ्रष्टाचार पर अंकुश , तेजतर्रार, बेहतर प्रशासनिक क्षमता की पहचान रखते...
गायत्री ज्ञान मंदिर के ज्ञान यज्ञ अभियान के  437वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न
मृतक आश्रितों की नियुक्ति पर लगी रोक हटी, हजारों का भला
हिन्दू महासभा त्रिदंडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हिरासत में
गरम माहौल में गलती से पाक सीमा में पहुंचा बीएसएफ जवान
जंगले पर लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी
लापता युवक का शव नाली में मिला, पुलिस जांच में जुटी