अंजली उपाध्याय को स्टेट कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाने पर कांग्रेसी हुए गदगद, किया स्वागत

अंजली उपाध्याय को स्टेट कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाने पर कांग्रेसी हुए गदगद, किया स्वागत

प्रतापगढ़। यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रभारी मनू जैन ने एक पत्र जारी करके यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया जिला प्रभारी अंजलि उपाध्याय को स्टेट को-कॉर्डिनेटर बनाया है l 
जिला कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार  को नवनियुक्त प्रदेश को-कोऑर्डिनेटर अंजली उपाध्याय के पहुंचने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं के साथ माला पहनाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया l 
रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के शिवगढ़ विकास खण्ड के बभनमई ग्रामसभा निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता पशुपति उपाध्याय जी की पुत्री अंजलि उपाध्याय के कार्यों से प्रभावित होकर शीर्ष नेतृत्व द्वारा बड़ी जिम्मेदारी मिली है l 
इस अवसर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने अंजलि उपाध्याय को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है l
नवनियुक्त प्रदेश को-कोऑर्डिनेटर अंजली उपाध्याय ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठा से करूंगी l
इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी,नगर अध्यक्ष इरफान अली, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, पूर्व प्रत्याशी विश्वनाथगंज विधानसभा प्रशांत सिंह प्रिंशु, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज कश्यप, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, ब्लॉक अध्यक्ष सड़वा चंडिका मोनू मिश्रा, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो.वसीम, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव मो.हुजैफ,आरटीआई सेल के राम रतन तिवारी, रियाज सुलतान, अभय किशोर त्रिपाठी, आशीष शुक्ला,यश द्विवेदी, चंद्रनाथ शुक्ला, श्याम शंकर तिवारी, भवानी शंकर दूबे, इन्दिरा नंद तिवारी,विवेक पाण्डेय,रवि प्रताप सिंह,अशोक सिंह, महेंद्र सलमान खान, अश्वनी उपाध्याय, अरबाज आलम, धर्मराज सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे l 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आतंक के ख़िलाफ़ हर्ष अस्पताल में जला विरोध का मशाल आतंक के ख़िलाफ़ हर्ष अस्पताल में जला विरोध का मशाल
डॉ. बी.पी. त्यागी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, देशवासियों से एकजुट होने की अपील
एवरेस्ट फतह, बरेली का समुचित विकास कर आजमगढ पहुचे आईएएस रवीन्द्र  कुमार
गायत्री ज्ञान मंदिर के ज्ञान यज्ञ अभियान के  437वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न
मृतक आश्रितों की नियुक्ति पर लगी रोक हटी, हजारों का भला
हिन्दू महासभा त्रिदंडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हिरासत में
गरम माहौल में गलती से पाक सीमा में पहुंचा बीएसएफ जवान
जंगले पर लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी