डॉ0 त्रिभुवन राम नोडल अधिकारी के नेतृत्व में डॉ0भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रभात फेरी निकाली गई
प्रतापगढ़।सोमवार को डॉ0 अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में विकासखंड सदर कार्यालय में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर खंड विकास अधिकारी सदर एवं जिला स्तरीय नोडल अधिकारी डॉक्टर त्रिभुवन राम द्वारा माल्यार्पण किया गया, तत्पश्चात प्रार्थना सभा आयोजित हुई जिसमें खंड विकास अधिकारी एवं जिला स्तरीय नोडल अधिकारी द्वारा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन मूल्यों एवं भारतीय संविधान के विषय पर प्रकाश डाला गया। इसके उपरांत विकासखंड सदर से प्रभात फेरी निकालते हुए टेऊँगा खेल मैदान होते हुए अनुसूचित बस्ती मनरेगा पार्क में स्थित बाबा साहेब की मूर्ति तक पहुंचकर समस्त उपस्थित जिला स्तरीय नोडल एवं ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारी, समस्त कर्मचारियों द्वारा बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया ।डॉक्टर त्रिभुवन राम जिला स्तरीय नोडल, गणेश तिवारी ब्लॉक स्तरीय नोडल, ग्राम प्रधान जयकरण , प्रदीप कुमार पांडे सहायक विकास अधिकारी( सांख्यिकी ), सत्येंद्र कुमार पांडेय सहायक विकास अधिकारी, हेमचंद यादव सहायक विकास अधिकारी, श्रीमती संगीता सरोज सहायक विकास अधिकारी,मत्येन्द्र नाथ वर्मा, कौशलेंद्र कुमार शुक्ला ग्राम पंचायत अधिकारी, दीपक यादव , श्रीमती अंजलि सोनकर,श्रीमती हुमैरा नाहिद ,श्रीमती विभा पांडे , अमृतलाल , सूरज , राज बहादुर यादव , शिव कुमार आदि डॉक्टर अंबेडकर साहेब के आयोजन में सम्मिलित होकर प्रभात फेरी में उपस्थित रहे।
टिप्पणियां