आरपीआई ने पार्टी से दो पदाधिकारियों को निकाला

आरपीआई ने पार्टी से दो पदाधिकारियों को निकाला

लखनऊ। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले), उत्तर प्रदेश ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के चलते अपने दो पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया। पार्टी के गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष दलबीर सिंह और प्रदेश प्रवक्ता चौधरी जितेन्द्र सिंह सिंधु को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। 

आरपीआई प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने कहा कि दलवीर सिंह और चौधरी जितेन्द्र सिंह लगातार पार्टी के खिलाफ अभियान चला रहे थे। पार्टी की ओर से की जाने वाली किसी भी गतिविधि में वह शामिल नहीं होते थे। इसके अलावा पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों की आलोचना करते थे। साथ ही अन्य पार्टियों के कार्यक्रम में शामिल होते थे एवं प्रचार-प्रसार में लगे रहते थे। पिछले काफ़ी समय से पार्टी की गतिविधियों के खिलाफ वह कार्य कर रहे थे। जिसके बाद दोनों पदाधिकारियों को इस सम्बंध में सूचित किया गया लेकिन पार्टी के खिलाफ गतिविधियां रुक नहीं रही थी। जिसके फलस्वरूप आज उन्हें पूरी तरह से पार्टी के पदों से निष्कासित करते हुए कार्यमुक्त कर दिया गया। 

पवन गुप्ता ने कहा कि दलबीर सिंह एवं जितेन्द्र सिंह सिंधु के पास अब आरपीआई (आठवले), उत्तर प्रदेश की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है। इसलिए अगर भविष्य में आरपीआई के नाम पर दोनों व्यक्तियों की ओर से किसी भी प्रकार का कार्य किया जाता है, तो इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News