दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर ,जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सत्यजीत गुप्ता* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा  प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के निकट पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा  पाक्सो एक्ट थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता विनोद सोनकर पुत्र हीरामन निवासी महुली खास थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को आज दिनाँक 27.04.2025 को महुली तिराहा के पास से गिरफ्तार कर  न्यायालय रवाना किया गया । 
                      विदित हो कि वादी द्वारा दिनांक 26.04.2025 को थाना महुली पर वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर व डरा धमकाकर अभियुक्त द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना महुली पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी कर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 27.04.2025 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर  न्यायालय रवाना किया गया । 

Tags:  

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

Wather: 10 राज्यों में प्रचंड लू, कई जगह पारा 45 के करीब Wather: 10 राज्यों में प्रचंड लू, कई जगह पारा 45 के करीब
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब हरियाणा समेत उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत के 10...
पहलगाम आतंकी हमले की जांच में रूस और चीन की भागीदारी चाहता है पाकिस्तान
एमपी के मंदसौर जिले में बाइक को टक्कर मारकर कुएं में गिरी वैन, 12 लोगों की मौत
बढ़ा चीतों का कुनबा, चीता नीरवा ने दिया पांच शावकों को जन्म
 कैसे बनाएं ओट्स और बेसन की ये शानदार रेसिपी?
अमेरिका के साथ ट्रेड डील में भारत कर सकता है यह डिमांड
आईपीएल 2025 के 46 वें मैच में बेंगलुरु ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया