नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिलाधिकारी संत कबीर नगर के पद पर किया कार्यभार ग्रहण

नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिलाधिकारी संत कबीर नगर के पद पर किया कार्यभार ग्रहण

संत कबीर नगर,24अप्रैल 2025 (सूचना विभाग)।* जनपद के नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने आज पूर्वांन्ह कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहॅुंचकर डबल लॉक में जरूरी अभिलेखों पर हस्ताक्षर कर जिलाधिकारी संत कबीर नगर के पद का कार्यभार ग्रहण किया। निवर्तमान जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार को पदीय दायित्वों का चार्ज सौंपा गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) जयप्रकाश, अपर जिलाधिकारी न्यायिक चन्द्रेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि जनपद संत कबीर नगर के नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार 2014 बैंच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा, सचिव लोक सेवा आयोग सहित विभिन्न जनपदों में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। नवागत जिलाधिकारी मूल रूप से उन्नाव जनपद के निवासी हैं।
नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित परिचयात्मक बैठक में समस्त अधिकारियों का एक-एक कर परिचय जाना तथा उनसे मुखातिब होते हुए कहा कि शासन की नीतियों एवं विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी/लाभार्थीपरक योजनाओं का जमीनी स्तर पर शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करना तथा आम जनता की समस्याओं को सुनना और उसका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों का जिम्मेदारीपूर्ण रवैया एवं सहयोग अपेक्षित है।
इसी क्रम में नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जनपद के प्रिन्ट/इलेक्ट्रानिक मीडिया बन्धुओं के साथ परिचयात्मक प्रेस-वार्ता करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्बं मीडिया की जनपद के विकास के साथ-साथ  योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक सहित विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी मीडिया बन्धुओं से विकास में सहयोग की अपेक्षा के साथ-साथ किसी स्तर पर खामियां पाये जाने पर उससे भी अवगत कराने में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त किया। सूचना अधिकारी सहित सभी मीडिया बन्धुओं ने जनपद में नवागत जिलाधिकारी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए उन्हें पुष्प बुके भेंट किया।   
इस अवसर पर उप जिलाधिकारीगण, जनपद स्तरीय अधिकारीगण, कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारीगण, मीडिया बन्धु आदि उपस्थित रहे। 

 

Tags:  

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

एवरेस्ट फतह, बरेली का समुचित विकास कर आजमगढ पहुचे आईएएस रवीन्द्र  कुमार एवरेस्ट फतह, बरेली का समुचित विकास कर आजमगढ पहुचे आईएएस रवीन्द्र  कुमार
आमजन मे लोकप्रिय , संचालित योजनाओ पर शत-प्रतिशत अमल, भ्रष्टाचार पर अंकुश , तेजतर्रार, बेहतर प्रशासनिक क्षमता की पहचान रखते...
गायत्री ज्ञान मंदिर के ज्ञान यज्ञ अभियान के  437वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न
मृतक आश्रितों की नियुक्ति पर लगी रोक हटी, हजारों का भला
हिन्दू महासभा त्रिदंडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हिरासत में
गरम माहौल में गलती से पाक सीमा में पहुंचा बीएसएफ जवान
जंगले पर लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी
लापता युवक का शव नाली में मिला, पुलिस जांच में जुटी