भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री ने कांग्रेस काल में हुए अपराधों-घोटालों का हिसाब मांगा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री ने कांग्रेस काल में हुए अपराधों-घोटालों का हिसाब मांगा

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने सोमवार को कांग्रेस द्वारा राजधानी में किए गए प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि यह अपराधों के खिलाफ अपराधियों के संगठित गिरोह का आंदोलन था। श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भी नैतिक रूप से इस आंदोलन के पक्ष में नहीं थे और इसलिए अंतरात्मा की आवाज सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ता इस आंदोलन में शरीक ही नहीं हुए।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने सोमवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस के इस प्रदर्शन को लेकर जनता में आश्चर्य रहा कि अपने पाँच वर्षों के शासनकाल में कांग्रेस ने अपराधियों के समान शासन चलाने वाली, अपराधियों की तरह व्यवहार करने वाली कांग्रेस आज कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। प्रदेश में भाजपा के सत्तासीन होने के बाद से जितनी भी आपराधिक घटनाएँ हुई हैं, उनमें अधिकांश मामलों में कांग्रेस के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की संलिप्तता सामने आई है।

श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद जितने भी अपराध हुए हैं, उनमें बड़े अपराधों में कांग्रेस के नेताओं की संलिप्तता साबित हुई है। चाहे सरगुजा जिले के सूरजपुर में युवक कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप साहू ने सरगुजा में मां व बेटी की 13 अक्टूबर, 2024 को हत्या हो, चाहे गिरौदपुरी धाम को अपने राजनीतिक षड्यंत्र का केंद्र बनाकर बाद में उसी की आड़ में 11 जून, 2024 को बलौदाबाजार में कलेक्टर-एस पी कार्यालय जलाने की घटना हो। चाहे कांग्रेस विधायक उत्तरा जांगड़े द्वारा एक सभा में कलेक्टर-एसपी के दफ्तर में घुसकर हिंसा और आगजनी करने के लिए उकसाने वाला भाषण हो। श्रीवास्तव ने कहा कि बालोद जिले के ग्राम गोटिया में एक शिक्षक देवेंद्र ठाकुर ने 3 सितम्बर, 2024 को आत्महत्या की। इस मामले में पूर्व मंत्री मो. अकबर समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई। बिलासपुर में कल ही 20 अप्रैल को बलात्कार, गर्भपात व पीएम आवास के नाम पर 50 हजार रुपये की वसूली के मामले में एक कांग्रेसी पूर्व पार्षद व पूर्व एल्डरमैन काशी रात्रे की गिरफ्तारी हुई है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि आज मुद्दों और नेतृत्व से संकट से कांग्रेस गुजर रही है। श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस को प्रदर्शन करने के बजाय 5 साल के भूपेश के शासन में पूरे छत्तीसगढ़ में मचाई गई लूट का जवाब देना चाहिए। कांग्रेस को इस बात का भी जवाब देना चाहिए कि सबसे बड़े शराब घोटाले में उसके तत्कालीन मंत्री आज जेल में हैं और बेल नहीं मिली है। पीएससी में अपने चहेतों को लाभ दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं का भविष्य बेच दिया था। महादेव ऐप, जिसने छत्तीसगढ़ का भविष्य बर्बाद कर दिया, उस पर तत्कालीन मुख्यमंत्री पर आरोप लगा है। कोल, डीएमएफ जैसे आर्थिक अपराध की आंच सचिवालय तक पहुँची और मुख्यमंत्री की तत्कालीन निज सचिव और चहेती अधिकारी आज जेल में है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के सचिव ने कांग्रेस नेत्री अर्चना गौतम के साथ अभद्रता की, पहले उस पर भी कांग्रेस जवाब दे। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ छत्तीसगढ़ के माहौल को खराब करने का प्रयत्न कर रही है।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी अनुराग अग्रवाल, भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू, सुनील चौधरी व मीडिया पैनलिस्ट निशिकांत पाण्डेय भी मौजूद थे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अलीगढ़  जाने से पहले अपने  कैम्प कार्यालय 7- कालिदास मार्ग...
नगर निगम ने अवैध होर्डिंगों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें जब्त कर , सत्रह विज्ञापन कर्ताओ पर10-10 हजार का जुर्माना लगाया
परिवहन मंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा, सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर
आज पीएम इंटर्नशिप योजना की आखिरी तारीख
गौ तस्करी के आरोपी नाजिम खान की सुप्रीम कोर्ट ने जमानत  की रद्द
फारबिसगंज प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक 
भारतीय सेना व पुलिस ने  चेनाब नदी के द्वीप से छह ग्रामीणों को बचाया गया