शहडोल में पिकअप वाहन पलटा, छह लोगों की मौत 24 घायल

शहडोल में पिकअप वाहन पलटा, छह लोगों की मौत 24 घायल

शहडोल । मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में देवलौंद थाना क्षेत्र अंतर्गत करौंदिया गड़ा रोड पर सोमवार शाम को करीब चार बजे बारातियों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में वाहन के नीचे दबने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

देवलौंद थाना प्रभारी डीके दहिया ने बताया कि बैगा परिवार की बारात ग्राम बहेरा डोल के मझौली से देवलौंद के करौंदिया गांव आई थी। बारात विदा होकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान सोमवार शाम करीब चार बजे करौंदिया गड़ा रोड पर सामने से आ रही बाइक से पिकअप वाहन की टक्कर हो गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। कई लोग पिकअप के नीचे दब गए थे। सूचना पर मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। एम्बुलेंस और आसपास के थानों की पुलिस भी राहत कार्य में जुटी रही।

थाना प्रभारी दहिया ने बताया कि फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। घायलों का इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाकर भर्ती करवाया जा रहा है। ब्यौहारी ब्लॉक लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ अमित प्रकाश ने कहा कि मैं मौके के लिए रवाना हो गया हूं। देवलौंद अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही हमने ब्यौहारी से एक एंबुलेंस मौके के लिए भेजी है।

पुलिस के अनुसार दूल्हा-दुल्हन अन्य वाहन में सवार थे। पिकअप में सिर्फ बाराती बैठे थे। हादसे के बाद शहडोल कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह और एसपी रामजी श्रीवास्तव घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी हैं। हादसे के बाद गंभीर घायलों को रीवा मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। रीवा और सीधी जिले से भी एम्बुलेंस मंगवाई गई हैं।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अलीगढ़  जाने से पहले अपने  कैम्प कार्यालय 7- कालिदास मार्ग...
नगर निगम ने अवैध होर्डिंगों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें जब्त कर , सत्रह विज्ञापन कर्ताओ पर10-10 हजार का जुर्माना लगाया
परिवहन मंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा, सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर
आज पीएम इंटर्नशिप योजना की आखिरी तारीख
गौ तस्करी के आरोपी नाजिम खान की सुप्रीम कोर्ट ने जमानत  की रद्द
फारबिसगंज प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक 
भारतीय सेना व पुलिस ने  चेनाब नदी के द्वीप से छह ग्रामीणों को बचाया गया