कुशीनगर में सड़क हादसा, छह लोगों की मौत

कुशीनगर में सड़क हादसा, छह लोगों की मौत

कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के भुजौली शुक्ल गांव के पास रविवार रात सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की हैं।

पुलिस के मुताबिक, नेबुआ नौरंगिया थाना के पडरौना पनियहवा मार्ग पर भुजौली शुक्ल गांव के पास सड़क हादसा हुआ। बरातियों से भरी बेकाबू कार एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई हैं और दो लोग घायल हैं। मरने वालों में सगे भाई शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। दो घायल हैं। मृतकों में रामकोला के नारायनपुर चरगांव निवासी हरेंद्र, योगेंद्र, ओमप्रकाश, राजकिशोर, रंजीत, मुकेश और भीम शामिल हैं। राजकिशोर और बजरंगी घायल है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। कार ओमप्रकाश चला रहा था। पुलिस ने घटना की जानकारी पीड़ितों के परिवार को दे दी है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अलीगढ़  जाने से पहले अपने  कैम्प कार्यालय 7- कालिदास मार्ग...
नगर निगम ने अवैध होर्डिंगों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें जब्त कर , सत्रह विज्ञापन कर्ताओ पर10-10 हजार का जुर्माना लगाया
परिवहन मंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा, सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर
आज पीएम इंटर्नशिप योजना की आखिरी तारीख
गौ तस्करी के आरोपी नाजिम खान की सुप्रीम कोर्ट ने जमानत  की रद्द
फारबिसगंज प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक 
भारतीय सेना व पुलिस ने  चेनाब नदी के द्वीप से छह ग्रामीणों को बचाया गया