बोकारो में पुलिस मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर

हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

बोकारो में पुलिस मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर

बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड पुलिस के साथ सोमवार को हुई मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, यह मुठभेड़ बोकारो के लुगू पहाड़ की तलहटी में सोसो टोला के निकट हुई। इसमें आठ नक्सली मारे गए । नक्सलियों में से कई के इनामी होने की भी सूचना है। मुठभेड़ एक करोड़ के इनामी नक्सली विवेक के दस्ते के साथ हुई है। मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए।

झारखंड पुलिस मुख्यालय के अनुसार, नक्सलियों के एक बड़े दल के इलाके में ठहरने की सूचना पर अभियान के लिए निकले सुरक्षा बलों पर नक्सलियों ने फायरिंग की। इसके बाद जवाबी हमले में झारखंड पुलिस और केंद्रीय बलों के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ फायरिंग की। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। झारखंड पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एक करोड़ के इनामी नक्सली विवेक के दस्ते के साथ यह मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में विवेक के कई साथियों के मारे जाने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार जंगल से 8 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। सभी की पहचान की कोशिश की जा रही है। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता और आईजी अभियान एवी होमकर ने बताया कि आठ नक्सली मारे गए है। मुठभेड़ जारी है। भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अलीगढ़  जाने से पहले अपने  कैम्प कार्यालय 7- कालिदास मार्ग...
नगर निगम ने अवैध होर्डिंगों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें जब्त कर , सत्रह विज्ञापन कर्ताओ पर10-10 हजार का जुर्माना लगाया
परिवहन मंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा, सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर
आज पीएम इंटर्नशिप योजना की आखिरी तारीख
गौ तस्करी के आरोपी नाजिम खान की सुप्रीम कोर्ट ने जमानत  की रद्द
फारबिसगंज प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक 
भारतीय सेना व पुलिस ने  चेनाब नदी के द्वीप से छह ग्रामीणों को बचाया गया