कांग्रेस ने देश की आजादी को कुर्बानियाँ दीं: खरगे

जयपुर के रामलीला मैदान में गूंजा लोकतंत्र बचाओ का नारा

कांग्रेस ने देश की आजादी को कुर्बानियाँ दीं: खरगे

  • कांग्रेस ने सरकार पर जमकर साधा निशाना
  • कहा- देश की बदकिस्मती की मोदी सर्वदलीय बैठक में नहीं आए
  • अगर संविधान बचा रहा तो ही लोकतंत्र बचेगा
  • आज देश में ईडी, सीबीआई जैसी एजेंसियां दबाव में : गहलोत
  • पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाना चाहिए: सचिन पायलट

जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम में आतंकी हमले पर कहा कि देश सबसे पहले है, उसके बाद संगठन और पार्टी। कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया और कुर्बानियां भी दीं। संविधान ने इस देश में चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री और एक दलित के बेटे को पार्टी अध्यक्ष बनने का अवसर दिया है। अगर संविधान बचा रहा तो ही लोकतंत्र बचेगा। वह जयपुर के रामलीला मैदान में सोमवार को कांग्रेस पार्टी की 'लोकतंत्र बचाओ रैली' को संबोधित कर रहे थे। रैली की शुरुआत पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।

इस दौरान शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की अगुआई में आयोजित रैली में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीदों को नमन करता हूं। कश्मीर हमारा अभिन्न अंग है और देशभर के लोग वहां घूमने जाते हैं। हाल ही में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के नेता शामिल हुए, लेकिन स्वयं प्रधानमंत्री नहीं आए। प्रधानमंत्री बिहार में चुनावी भाषण देने चले जाते हैं, जबकि राहुल गांधी अमेरिकी दौरे को रद्द कर जम्मू-कश्मीर जाने के निर्णय लेते हैं।  खड़गे ने कहा आज पहलगाम हमले के बाद 140 करोड़ लोग एक होकर जवाब देने के लिए तैयार हैं लेकिन आप कितना आगे बढेÞंगे यह हमको देखना है।

उन्होंने कहा कि सब लोगों को लंबे समय तक बेवकूफ बनाकर नहीं रख जा सकता हैं। हमारे साथ संविधान हैं, मोदीजी को मिलकर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूत हैं वह डरने वाली नहीं हैं। सबको कमजोर करने की कोशिश चल रही है, झूठे मुकदमे करके लोकतंत्र को कमजोर नहीं किया जा सकता। उन्होंने  मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी ने कुछ नहीं किया। उन्होंने मोदी के 12 झूठ गिनाते हुए कहा कि मोदी ने सौ दिन में काला धन वापस लाने का वादा किया। इसी तरह हर खाते में 15-15 लाख रुपए डालने, हर साल दो करोड़ नौकरिया देने, पेट्रोल डीजल सस्ता करने, वर्ष 2022 तक गंगा साफ होने, किसानों की आय दोगुना करने एवं हर भारतीय को घर देने, एमएसपी की गारंटी, महंगाई खत्म करने आदि वादे किए लेकिन इन्हें पूरा नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि आज लोग महंगाई, बेरोजगारी आदि से परेशान हैं और मोदी ने कुछ नहीं किया जबकि उन्हें विकास का काम करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अगर संगठन मजबूत बना तो यह भाजपा रहने वाली नहीं हैं। उन्होंने राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के मंदिर जाने के बाद मंदिर को गंगाजल से धोने का जिक्र करते हुए कहा कि जब हिन्दू एक है तो ऐसा क्यों किया जाता है। ऐसे में हम कहां रहेंगे एक। उन्होंने कहा कि  राहुल गांधी ने जय बापू, जय भीम और जय संविधान का नारा इसलिए बनाया ताकि सब लोग मिलकर चले। राहुल गांधी सबको एक करने का काम कर रहे हैं, हम उनकी शक्ति बढ़ायेंगे और निश्चित रुप से देश बदलेगा , हालात बदेंलेंगे तो हम और तेजी से काम करेंगे तथा जवाहर लाल नेहरु ने काम किया वह काम करते रहेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश में ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी एजेंसियां दबाव में हैं। जब संवैधानिक संस्थाएं स्वतंत्र नहीं रहेंगी तो लोकतंत्र कैसे बचेगा? उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की सराहना करते हुए कहा कि वे जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का बेहतरीन कार्य कर रहे हैं।

सचिन पायलट ने भी आतंकवाद पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जब मुंबई हमला हुआ था, तब कांग्रेस ने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार का समर्थन किया था। आज भी राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी सरकार के साथ खड़ी है। पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाना चाहिए। पायलट ने चेताया कि पाकिस्तान भारत में धर्म और जाति के नाम पर नफरत फैलाना चाहता है, इसलिए देशवासियों को सतर्क रहना होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री पद का चयन दिल्ली से आई एक पर्ची से किया गया, जिससे प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया गया। जयपुर से कांग्रेस ने लोकतंत्र बचाओ रैली के जरिए पार्टी ने देशभर में अपने जनसंघर्ष अभियान का शंखनाद कर दिया है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार... शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार...
पलामू । पलामू प्रमंडल के गढवा जिले की रंका पुलिस ने एक दूल्हे को शादी के मंडप से सोमवार को...
पीएलएफआई के दो नक्सली गिरफ्तार, अवैध हथियार और पर्चा बरामद
फायरिंग मामले में एक आरोपित गिरफ्तार
बहराइच: परीक्षा केन्द्र पर धूप में न खड़े हो नीट परीक्षा के अभ्यर्थी, बैठक में डीएम ने अधिकारियों को दिए कई कड़े निर्देश, जिले में सात केंद्रों पर होगी परीक्षा
अवैध संबंध के कारण बांसवाड़ी में युवती की तीन दिन पूर्व हुई थी हत्या,हत्यारा गिरफ्तार
बहराइच: सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच कर रही टीम को मिले निजी घरों में अवैध रूप से संचालित मदरसे, सघन छानबीन के साथ किया गया सीज
शादी वाले घर में सिलेंडर में आग, दूल्हे सहित उसकी मां और तीन महिलाएं झुलसीं