शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार...
पलामू । पलामू प्रमंडल के गढवा जिले की रंका पुलिस ने एक दूल्हे को शादी के मंडप से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। मडवा के कार्यक्रम के दौरान दूल्हे को पकड़ा गया। 29 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली थी। दूल्हे के पकड़े जाने के बाद शादी की सारी खुशियां गम में तब्दिल हो गयी। आरोपित दुल्हा का नाम अखिलेश भुइयां बताया गया है। वह पलामू जिले के चैनपुर थाना के करसो निवासी शंभु भुइयां का पुत्र है। रंका के थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने कहा कि आरोपित रंका थाना क्षेत्र के गासेदाग की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। नाबालिग छह महीने का गर्भवती है। इसके बाद नाबालिग ने कई बार शादी का दबाव बनाया, लेकिन आरोपित शादी आज करेंगे, कल करेंगे बात कहकर टालते गया।
इसके बीच लड़का के घरवालों ने रामगढ़ के प्रताप भुइयां की पुत्री से शादी तय कर दी। 28 अप्रैल को मड़वा तथा 29 अप्रैल को विवाह था। जब दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग लड़की को पता चला, तब उसने रंका थाना पहुंच कर शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने तथा दूसरी शादी रचाने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच के बाद सोमवार को मड़वा के दिन आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपित पिछले एक वर्ष से किशोरी का यौन-शौषण कर रहा था। पुलिस ने आरोपित दूल्हे के अलावा सात फरार वारंटियों को भी गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
टिप्पणियां