बहराइच: सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच कर रही टीम को मिले निजी घरों में अवैध रूप से संचालित मदरसे, सघन छानबीन के साथ किया गया सीज
बहराइच । जिले में भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के 10 कि.मी. के अन्दर अनाधिकृत रूप से संचालित हो रहे चार मदरसों की सघन जांच के बाद सीज़ कर दिया गया है। यह सभी मदरसे निजी मकान में अनाधिकृत रूप से संचालित किए जा रहे थे। सोमवार को अधिकारियों और सुरक्षाबलों द्वारा जिले के थाना रूपईडीहा अन्तर्गत अवैध रूप से संचालित मदरसा अलजामी अतल गौसिया मिस्बाहुल उलूम-बाबागंज, मदरसा अरबिया इस्लामिया बदरूल उलूम-बाबागंज, मदरसा दारूल उलूम गुलशने सैय्यद महबूब अशरफ-मिहीपुरवा दा. रंजीतबोझा तथा मदरसा इस्लामिया कासिमुल उलूम नई बस्ती, कस्बा रूपईडीहा को सीज़ करने की कार्यवाही की गई।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि भारत नेपाल सीमा ओपन बोर्डर है, जहां से एक दूसरे देश में लोगों का बिना वीजा पासपोर्ट के आवागमन होता रहता है। ऐसे संवेदनशील बॉर्डर एरिया में बिना मान्यता और बिना नियम कानून व मानक के संचालित हो रहे ऐसे मदरसे सुरक्षा के दृष्टि से भी बहुत संवेदनशील हो जाते हैं। सीमा की संवेदनशीलता और सुरक्षा के महत्व को देखते हुए बफर जोन से 10 कि.मी. रेंज में अनाधिकृत रूप से संचालित मदरसों को सीज करने सम्बन्धी कार्यवाही के अन्तर्गत 4 मदरसों को सीज़ किया गया है।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
टिप्पणियां