नगर निगम: सीट पर नहीं मिले अफसर-कर्मी, कटेगा वेतन!

नवागत नगर आयुक्त गौरव कुमार ने किया मुख्यालय का निरीक्षण

नगर निगम: सीट पर नहीं मिले अफसर-कर्मी, कटेगा वेतन!

  • हाजिरी रजिस्टर किया चेक, परखा 311 मोबाइल ऐप, अनुपस्थित लोगों को नोटिस

लखनऊ। सोमवार नगर निगम मुख्यालय खुलते ही नवागत नगर आयुक्त गौरव कुमार मुख्यालय समय से पहुंच गये। उन्होंने कई विभागों के दफ्तर सहित अधिकारियों के चैंबर का निरीक्षण कर लिया। इस दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी अपनी सीट पर नजर नहीं आये। इस पर नाराजगी जताते हुए, अनुपस्थित लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही वेतन कटौती के आदेश जारी किये हैं।

दरअसल, सोमवार सुबह नगर निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त हर विभाग में पहुंचे और खुद हाजिरी रजिस्टर चेक करने लगे। साथ ही, उन्होंने विभागों के कामकाज और कार्यशैली का भी बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस देकर उनके वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। गौरव कुमार ने सख्त निर्देश दिए कि सभी अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय में पहुंचें और अपने कार्यों को तय समय में पूरा करें। उन्होंने साफ कहा कि कार्यालय के अनुशासन में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिष्ठान विभाग का निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि सभी कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं का काम बिना किसी देरी के पूरा किया जाए। 

उन्होंने कहा कि सेवा पुस्तिका जैसे जरूरी दस्तावेजों का पूर्ण रहना बेहद आवश्यक है और इसे प्राथमिकता दी जाए। जनसंपर्क कार्यालय में निरीक्षण के दौरान गौरव कुमार ने वहां की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने पेपर कटिंग के काम में लापरवाही मिलने पर असंतोष व्यक्त किया और स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रतिदिन के कार्यों का समय पर निपटारा किया जाए। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने 311 मोबाइल ऐप और उपस्थिति रजिस्टर की भी जांच की। 

अनुपस्थित कर्मचारियों पर सख्त रवैया अपनाते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि उनसे स्पष्टीकरण लिया जाए और भविष्य में अनुशासन तथा समय पालन को सुनिश्चित किया जाए। नगर आयुक्त ने अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि सभी जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और नगर निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी व सशक्त बनाने में योगदान दें। ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार... शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार...
पलामू । पलामू प्रमंडल के गढवा जिले की रंका पुलिस ने एक दूल्हे को शादी के मंडप से सोमवार को...
पीएलएफआई के दो नक्सली गिरफ्तार, अवैध हथियार और पर्चा बरामद
फायरिंग मामले में एक आरोपित गिरफ्तार
बहराइच: परीक्षा केन्द्र पर धूप में न खड़े हो नीट परीक्षा के अभ्यर्थी, बैठक में डीएम ने अधिकारियों को दिए कई कड़े निर्देश, जिले में सात केंद्रों पर होगी परीक्षा
अवैध संबंध के कारण बांसवाड़ी में युवती की तीन दिन पूर्व हुई थी हत्या,हत्यारा गिरफ्तार
बहराइच: सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच कर रही टीम को मिले निजी घरों में अवैध रूप से संचालित मदरसे, सघन छानबीन के साथ किया गया सीज
शादी वाले घर में सिलेंडर में आग, दूल्हे सहित उसकी मां और तीन महिलाएं झुलसीं