डकैतों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में मारी गोली, 25 हजार का था ईनामी
बदमाशों के पैर में गोली लगी, उन्हें ट्रामा सेंटर भेजा गया
- दोनों पर 30 मुकदमे दर्ज, 25-25 हजार का इनाम था
लखनऊ। रविवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद डकैती के आरोप में फरार चल रहे 25-25 हजार के दो इनामिया बदमाश को गिरफ्तार किया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशों की पहचान कमलेश और छोटू के रूप में हुई है। दोनों शातिर अपराधी हैं और इन पर लगभग 30 मुकदमे दर्ज हैं। बदमाशों से बिना नंबर की बाइक, दो तमंचे और कारतूस बरामद किये हैं। इन्हीं बदमाशों ने कुछ दिन पहले भेदुआ गांव में डकैती का प्रयास किया था। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा है।
मुखबिर की सूचना के बाद रविवार देर रात मोहनलालगंज इलाके में घेराबंदी की थी। चेकिंग के दौरान दो युवक बाइक से आ रहे थे। पुलिस को देखते ही दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी। दोनों को घायलावस्था में ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया। दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था।
डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कमलेश और छोटू किस बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की थी। बाइक सवार दोनों बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवाब फायरिंग में दोनों पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी ने बताया कि दोनों पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
टिप्पणियां