राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं
By Mahi Khan
On
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समस्त देशवासियों को भगवान महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि सभी को भगवान महावीर जयंती की हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। तप, त्याग, अहिंसा, करुणा और सामाजिक सद्भाव का संदेश देने वाले भगवान महवीर के विचार और शिक्षाएं, पूरे विश्व को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सत्य, अहिंसा, शांति और सद्भावना के प्रतीक भगवान महावीर जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सत्य, अहिंसा, दया, प्रेम और त्याग की प्रतिमूर्ति जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जी की जयंती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
19 Apr 2025 21:33:52
धमतरी। धमतरी शहर में ई-रिक्शा और आटो चालकों के बीच विवाद थम नहीं पाया है। आए दिन निश्चित रूट में...
टिप्पणियां