जेईई मेन में लखनऊ के श्रेयस का देश में 6वीं रैंक

ऑल इंडिया टॉपर्स की लिस्ट में यूपी के 3 स्टूडेंट्स

जेईई मेन में लखनऊ के श्रेयस का देश में 6वीं रैंक

लखनऊ। जेईई मेन के सेशन-2 में लखनऊ के श्रेयस लोहिया को ऑल इंडिया 6वीं रैंक और 100 पर्सेंटाइल मिला है। ऑल इंडिया टॉपर्स की लिस्ट में यूपी के 3 स्टूडेंट्स हैं। NTA ने इसका रिजल्ट रात 12:30 बजे जारी कर दिया। देश में 24 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। लखनऊ के 50 से अधिक छात्रों ने जेईई मेन 2025 के फाइनल सत्र में 99 या उससे ज्यादा का परसेंटाइल स्कोर हासिल किया हैं। इनमें ऑल इंडिया 6वीं रैंक हासिल करने वाले श्रेयश लोहिया, 7वीं रैंक वाले कुशाग्र बेंगहा और 48वीं रैंक हासिल करने वाले कृष्णा अग्रवाल शामिल हैं। श्रेयस लोहिया के पिता गजेंद्र लोहिया दूरदर्शन में इंजीनियर है। 

उनका कहना है कि बेटा लगातार कई घंटे पढ़ाई करता है। उसने अपनी मेहनत से पढ़ाई करने के साथ ही समय से सब कुछ मैनेज किया। तब ये सफलता मिली है। वह सिर्फ सात घंटे रात 12 से सुबह 7 बजे तक सोता है। श्रेयस ने कहा कि मैथ्स में एक बार कॉन्सेप्ट क्लियर हो गया तो फिर प्रैक्टिस की ही जरूरत पड़ती है। 

इसके लिए मैंने मैथ्स की रेगुलर प्रैक्टिस की। फिजिक्स में भी रेगुलर प्रैक्टिस करने की आदत डाली थी। केमिस्ट्री में थोड़ा याद करने वाला पोर्शन ज्यादा था। कार्बनिक और इनॉर्गेनिक को मैंने याद किया। यही कारण था कि इसमें ज्यादा समय लग गया। टफ कोई बहुत ज्यादा नही लगा। तीनों सब्जेक्ट बराबर ही लगे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां