बासनी औद्योगिक क्षेत्र की हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग, दो अन्य फैक्ट्रियां भी चपेट में

बासनी औद्योगिक क्षेत्र की हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग, दो अन्य फैक्ट्रियां भी चपेट में

जोधपुर। बासनी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में केमिकल स्टॉक होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और इसकी चपेट में पास की दो अन्य फैक्ट्रियां भी आ गईं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। हालांकि, आग पर अभी तक पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। फायर ऑफिसर प्रशांत सिंह ने बताया कि आज सुबह आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची। फैक्ट्री में केमिकल मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैली और नियंत्रण मुश्किल हो गया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आसमान में धुएं का गुब्बार छा गया और जोधपुर के लगभग पांच किलोमीटर के दायरे में यह साफ नजर आने लगा। घटना के बाद आस-पास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई और सभी लोग घबराकर बाहर की ओर दौड़ पड़े।  फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और फायर डिपार्टमेंट स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

 

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

पाक के खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात बंदूकधारियों का भीषण तांडव पाक के खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात बंदूकधारियों का भीषण तांडव
पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर जिले में शनिवार को एक शादी समारोह से लौट रहे मेहमानों की...
मामला दर्ज होने बाद बदले हवामहल विधायक के सुर, साेशल मीडिया पर मांगी माफी
विवाद: जौहरी बाजार में प्रदर्शन के नाम पर जबरन दुकानें बंद कराने वालों को पुलिस ने खदेड़ा
शादी-पार्टियों में सप्लाई को जा रहे दाे हजार आठ साै किलो नकली पनीर और 35 किलो घी पकड़ा
“ये पत्रकार पाकिस्तान की भाषा बोल इसे पीटो“
गजब: पटना पुलिस ने अचानक तीन युवकों को उठाया
अब कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा स्तनों को छूने की कोशिश दुष्कर्म नहीं