पाक के खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात बंदूकधारियों का भीषण तांडव
शादी से लौट रहे मेहमानों पर हमला, छह की मौत
पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर जिले में शनिवार को एक शादी समारोह से लौट रहे मेहमानों की गाड़ी पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। इस हमले में कम से कम छह लोग मारे गए। पुलिस के अनुसार, यह हमला पखंडू पुलिस स्टेशन की सीमा में हुआ। प्रारंभिक जांच के अनुसार, हमले का कारण पुरानी दुश्मनी हो सकती है। हमलावरों ने गाड़ी पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिससे उसमें सवार सभी 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
खबर अपडेट हो रही है।
About The Author

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
टिप्पणियां