कांठ क्षेत्र में फिर से दिखा तेंदुए का जोड़ा, ग्रामीणों में दहशत

कांठ क्षेत्र में फिर से दिखा तेंदुए का जोड़ा, ग्रामीणों में दहशत

मुरादाबाद । मुरादाबाद जिले के थाना कांठ क्षेत्र के गांव ठाठ में सोमवार दोपहर में फिर से तेंदुए का जोड़ा दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। 2 दिन पूर्वी गांव में तेंदुए का जोड़ा दिखाई दिया था व तेंदुए के पंजों के निशान भी मिले थे।

गांव ठाठ में आज अपराह्न में लगभग 2 बजे गांव ठाठ में कुछ किसान खेतों पर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने एक खाली खेत में तेंदुए के जोड़े को देखा तो शोर मचा दिया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई तो तेंदुए का जोड़ा भाग गया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर तेंदुओं की तलाश की लेकिन पता नहीं चला। ग्रामीणों ने कहा कि इस समय खेतों में गेहूं की कटाई और गन्ना बुआई का कार्य चल रहा है। तेंदुए की मौजूदगी में खेतों पर काम करना मुश्किल है। उन्होंने तेंदुए के जोड़े को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की।

वहीं जिला फॉरेस्ट ऑफिसर सूरज ने बताया कि थाना कांठ के गांव ठाट में तीन दिन के अंतराल पर उन्हें तेंदुआ का जोड़ा दिखाई दिया है। गांव में पिंजरा लगवा कर तेंदुए के जोड़े को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अलीगढ़  जाने से पहले अपने  कैम्प कार्यालय 7- कालिदास मार्ग...
नगर निगम ने अवैध होर्डिंगों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें जब्त कर , सत्रह विज्ञापन कर्ताओ पर10-10 हजार का जुर्माना लगाया
परिवहन मंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा, सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर
आज पीएम इंटर्नशिप योजना की आखिरी तारीख
गौ तस्करी के आरोपी नाजिम खान की सुप्रीम कोर्ट ने जमानत  की रद्द
फारबिसगंज प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक 
भारतीय सेना व पुलिस ने  चेनाब नदी के द्वीप से छह ग्रामीणों को बचाया गया