अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने परिवार संग किया ताजमहल का दीदार

 बताया अद्भुत है यह इमारत

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने परिवार संग किया ताजमहल का दीदार

  • पत्नी और बच्चों के साथ उन्होंने फोटो खिंचाए
  • मुख्यमंत्री योगी ने उप राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत
  • सड़क किनारे दोनों देशों के झंडे लेकर खड़े स्कूली बच्चों ने हाथ हिलाकर किया स्वागत

आगरा। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, पत्नी उषा और बच्चों के साथ आगरा पहुंचे। ताजमहल का दीदार किया। करीब डेढ़ घंटे तक परिवार के साथ जेडी वेंस ने मोहब्बत की इमारत का दीदार किया। इस दौरान उन्होंने विजिटर बुक में लिखा कि ताजमहल वास्तव में अद्भुत है। ताजमहल परिसर में पहुंचते ही अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के चेहरे पर अलग ही मुस्कान दिखाई दी। मानो वह ताज की खूबसूरती को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे थे। पत्नी और बच्चों के साथ इस दौरान उन्होंने फोटो खिंचाए। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा व तीन बच्चों के साथ बुधवार सुबह 10:20 बजे ताजमहल देखने पहुंचे। शिल्पग्राम से बैटरी कार में बैठकर वह ताजमहल पहुंचे। यहां अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

ताजमहल में उन्हें गाइड नितिन सिंह ने स्मारक के इतिहास की जानकारी दी। गर्मी को देखते हुए रॉयल गेट में ही उन्हें ताजमहल के इतिहास और उससे जुड़ी जानकारी दे दी गई। डायना बेंच पर परिवार के साथ उन्होंने फोटो सेशन कराया। मुख्य मकबरे में वेंस और उनके परिवार ने पच्चीकारी और वास्तुकला की जानकारी की। वेंस और उनकी पत्नी उषा पहले बच्चों के साथ मुख्य मकबरे में अंदर गए। दोबारा वह बच्चों को बाहर बैठाकर अंदर गए। उषा इतिहास में स्नातक हैं, उन्होंने काफी सवाल पूछे। वहीं वेंस को सुरक्षा कारणों की वजह से यमुना किनारे की तरफ नहीं जाने दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा कारणों की वजह से इससे इंकार कर दिया। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने गाइड से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की विजिट के बारे में जानकारी की। उन्होंने ट्रम्प को कैसा लगा था ताजमहल के बारे में जानकारी की। गाइड ने उन्हें अच्छा लगने की जानकारी दी। ताजमहल में मुख्य मकबरे पर जाने से पूर्व पर्यटकों को जूता-चप्पल के ऊपर शू-कवर डिस्पेंसर पहनना अनिवार्य है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति को भी शू-कवर पहनने के लिए एएसआइ शू-कवर डिस्पेंसर लगवाया। अमेरिकी उपराष्ट्रपति और उनके परिवार को शिल्पग्राम परिसर से ताजमहल के रॉयल गेट तक बैटरी कार से सफर किया। विंटेज लुक की लाल रंग की फाइव सीटर बैटरी कार समेत अन्य बैटरी कार आरक्षित रहीं। सुबह ताजमहल की सभी टिकट विंडो भी बंद रहीं।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति के जाने के बाद ही टिकट विंडो और ताजमहल पर्यटकों के लिए खोला गया। इससे पूर्व बुधवार सुबह खेरिया हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जेडी वेंस का स्वागत किया। यहां से ताजमहल तक उपराष्ट्रपति के रूट पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे। सांस्कृतिक आयोजनों के लिए मंच भी सजाए गए थे। मगर, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शोक में सांस्कृतिक आयोजन नहीं किए गए। उपराष्ट्रपति का काफिला जब एयरपोर्ट से निकला, तो बच्चों ने भारत और अमेरिका के झंडे दिखाकर अभिवादन किया।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा! पहलगाम आतंकी हमले को लेकर इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा!
नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर इंडियन एक्सप्रेस ने बड़ी खुलासा किया है। जिसके मुताबिक, मंगलवार को पहलगाम के...
कश्मीरी आदिल हुसैन आतंकवादी से बंदूक छीनने की कोशिश मे मारा गया
रद्द हुआ सिंधु-जल समझौता, भारत में पाकिस्तानी दूतावास बंद
प्राकृतिक उपचार पद्धतियों के परीक्षण की आवश्यकता : सतीश राय
रानी रेवती देवी के पूर्व छात्र आलोक सिंह का सिविल सेवा में चयन
पाकिस्तान से वार्ता नहीं ,युद्ध होना चाहिए : पवन श्रीवास्तव
भारत इस हमले की साजिश की तह तक जाएगा, ऐसा जवाब देगें कि दुनिया देखेगी: राजनाथ