इंटरनेशनल ग्रीन आर्मी अवार्ड-2025 से सम्मानित हुए अजय क्रांतिकारी
प्रतापगढ़।विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 2025 को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन को रोकने की दिशा में लगातार 25 वर्षों से कार्य कर रहे पर्यावरण कार्यकर्ता अजय क्रांतिकारी को उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु किए जा रहे सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्यों के लिए निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन बिहार ने इंटरनेशनल ग्रीन आर्मी अवार्ड -2025 से सम्मानित किया है।अजय क्रांतिकारी को सम्मान पत्र जारी करते हुए निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार के सीईओ नीरज गुप्ता ने कहा है कि ऑक्सीजन मैन अजय क्रांतिकारी ने समूचे देश और दुनिया को प्रदूषण से बचाने के लिए लोगों को जगाने और पर्यावरण बचाने हेतु उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किया है।जिससे धरती पर पीढ़ियों को जीवन मिलता रहेगा।इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने ग्रीन इंडिया परिवार को हरित धन्यवाद देते हुए सभी आभार व्यक्त किया है।
टिप्पणियां