दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, सात की मौत

मरने वालें में छह महिलाएं और एक पुरुष

 दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, सात की मौत

  • पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल

नूंह। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के अंतर्गत गांव इब्राहीम बास गांव के पास शनिवार की सुबह एक बेकाबू पिकअप वाहन ने सफाई कर्मचारियों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई।खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। मरने वालों में छह महिलाएं और एक पुरुष है। इनमें चार महिलाएं एक ही परिवार की हैं। बताया जा रहा है कि इब्राहिम बास गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम चल रहा है।

गांव खेड़ली कलां के लोगों को सफाई के लिए ठेकेदार ने लगाया है। शनिवार को करीब सुबह 10 बजे पिकअप से 11 लोग सफाई करने के लिए आए थे। जब ये लोग अभी एक पिकअप वाहन से उतरे ही थे, तभी गुरुग्राम की ओर से तेजी से आई पिकअप ने इन लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सफाई करने आए लोगों के शव इधर-उधर बिखर गए। कई शव दो टुकड़ों में बंट गए।इस दुर्घटना में छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति और चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायलएक व्यक्ति ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। अभी भी दो महिलाओं की हालात गंभीर बनी हुई है। मरने वाली महिलाओं में चार महिलाएं एक ही परिवार की है। हादसा होने के बाद पिकअप गाड़ी का चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और शवों को अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा में रखवा दिया है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां